
जब जुबिन गर्ग की हत्या हुई तो कातिल कौन? असम से सिंगापुर तक जांच में क्या कड़ियां जुड़ीं अब तक
AajTak
असम के सुपरस्टार गायक जुबिन गर्ग की रहस्यमयी मौत अब हत्या में बदल चुकी है. SIT रिपोर्ट, यॉट के वीडियो, बैंडमेट्स के आरोप, वित्तीय विवाद और सात गिरफ्तारियों ने केस को उलझा दिया है. पढ़ें सिंगापुर से असम तक जुड़ी इस केस की हर कड़ी की कहानी.
Zubeen Garg Murder Case: असम के मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत शुरू से ही मिस्ट्री बनी हुई है. शुरुआती दावे यह थे कि वो तैराकी के दौरान डूब गए, लेकिन परिवार और समर्थकों ने इसे हादसा मानने से इंकार कर दिया. बढ़ते सवालों और विरोध के बाद असम सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. अब SIT ने अपनी रिपोर्ट में यह मान लिया है कि जुबिन की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी, जिसने पूरे देश को चौंका दिया है. आइए जानते हैं इस केस की पूरी कहानी.
हिमंता सरमा का बड़ा बयानअसम विधानसभा में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुलासा किया कि SIT की अंतरिम रिपोर्ट में हत्या के साफ संकेत मिले हैं. उन्होंने कहा कि जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन सभी पर हत्या की धारा लगाई गई है. सीएम ने यह भी बताया कि 8 दिसंबर तक मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. हालांकि, रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जाएगी ताकि किसी तरह की गलतफहमी न फैले.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नए सवाल जुबिन का पोस्टमार्टम सिंगापुर में भी हुआ और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भी. दोनों रिपोर्टें अब CID और जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग के पास हैं. CID की ASP मोरामी दास व्यक्तिगत रूप से रिपोर्टें लेकर उनके घर पहुंचीं. गरिमा ने रिपोर्ट पुलिस को लौटा दीं, कहते हुए कि सार्वजनिक करने का फैसला CID ही करे. सवाल यह उठ खड़ा हुआ कि रिपोर्ट में ऐसा क्या है जिसे छिपाया जा रहा है?
क्या हुआ था यॉट पर? वो 19 सितंबर 2025 का दिन था. जुबिन अपने मैनेजर और कुछ जानकारों के साथ सिंगापुर में थे. जुबिन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने दावा किया कि जुबिन की मौत डूबने से नहीं बल्कि जहर देने से हुई. उनके अनुसार, यॉट के सागर में पहुंचते ही मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने पूरी कमान अपने हाथ में ले ली थी. ड्रिंक्स सर्व करने वाले तन्मय फुकन को भी रोक दिया गया, और उसने सभी को खुद ड्रिंक्स परोसी थी. शेखर का आरोप है कि जुबिन को पहले ही जहर दिया गया था.
'जाबो दे, जाबो दे' का क्या था मतलब? शेखर का दावा है कि पानी में उतरते ही जुबिन की तबीयत बिगड़ गई. वह ट्यूब पकड़ने की कोशिश करते दिखे लेकिन पहुंच नहीं सके. जब लोग उन्हें बचाने दौड़े तो मैनेजर सिद्धार्थ ने चिल्लाकर कहा- 'जाबो दे, जाबो दे,' यानी उसे जाने दो. शेखर ने इस बात को हत्या की मंशा से जोड़ा है. लेकिन यहीं बड़ा विरोधाभास है. शेखर खुद भी इस केस में आरोपी के रूप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
शेखर पर ही क्यों उठे सवाल? जुबिन की पत्नी गरिमा गर्ग ने शेखर के बयान पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि अगर शेखर को सच में जहर देने की जानकारी थी, तो वह 15 दिनों तक खामोश क्यों रहे? उन्होंने यह बात पोस्टमार्टम से पहले या घटना के तुरंत बाद क्यों नहीं बताई? CID भी शेखर की चुप्पी को संदेह से देख रही है, और इसी वजह से वह गिरफ्तारी के दायरे में आए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







