
जब जितेंद्र ने दिया था पहला स्क्रीन टेस्ट, राजेश खन्ना ने रटवाए थे डायलॉग्स
AajTak
टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 6' में एक बार जितेंद्र गेस्ट बनकर आए थे, जहां उन्होंने अपने और राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. इस शो में आशा भोसले भी गेस्ट बनकर जितेंद्र संग आई थीं.
अपने समय के चार्मिंग एक्टर रह चुके जितेंद्र का जन्म पंजाब में हुआ था. इनका असली नाम रवि कपूर है. बहुत कम लोग जानते होंगे कि जितेंद्र ने मुंबई में हाई स्कूल की पढ़ाई राजेश खन्ना के साथ की. दोनों ही काफी अच्छे दोस्त थे. राजेश खन्ना ही थे, जिन्होंने पहले स्क्रीन टेस्ट में जितेंद्र की मदद की थी. कहा ऐसा भी जाता है कि राजेश खन्ना ने जितेंद्र को पूरे दिन अपने सामने बिठाकर डायलॉग्स रटवाए थे. डायरेक्टर वी शांताराम से जितेंद्र की मुलाकात हुई थी. इन्होंने फिल्म 'सहरा' (1963) के सेट पर जितेंद्र को करीब से देखा था. उस समय जितेंद्र एक जूनियर आर्टिस्ट का काम कर रहे थे. डायरेक्टर यह देखकर हैरान रह गए थे कि एक पंजाबी लड़का शानदार मराठी बोल लेता है. इसके बाद वी शांताराम ने जितेंद्र को फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में बतौर लीड एक्टर कास्ट किया था. यह फिल्म साल 1964 में आई थी और जितेंद्र की जोड़ी एक्ट्रेस राजश्री संग बनी थी. राजश्री, डायरेक्टर वी शांताराम की बेटी थीं. लेट लतीफ थे राजेश खन्ना मालूम हो कि राजेश खन्ना बतौर एक्टर काफी शानदार रहे, लेकिन उनकी एक खराब आदत कई डायरेक्टर्स को पसंद नहीं आती थी. दरअसल, अगर फिल्म की शूटिंग का समय सुबह का होता था तो वह सेट पर काफी देर से पहुंचते थे. राजेश खन्ना के लिए क्रू के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था. राजेश खन्ना के जिंदादिली के किस्से आज भी सुर्खियों में रहते हैं. लोग उन्हें प्यार से 'काका' बुलाते थे.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










