
...जब इस ऐप से सुकेश ने फंसाया था जैकलीन को, किसी भी नंबर से की जा सकती है कॉल, प्ले स्टोर पर भी मौजूद
AajTak
Money Laundering Case: Jacqueline Fernandez को Sukesh Chandrashekhar ने कॉल स्पूफिंग के जरिए फंसाया था. कॉल स्पूफिंग करना अब काफी ज्यादा आसान हो गया है. इस वजह से ये कॉमन भी हो गया है. कई ऐसे ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं जिससे स्पूफ कॉल की जा सकती है.
Money Laundering Case में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी-धोखाधड़ी मामले में उनसे पूछताछ हो रही है. इससे पहले ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी उसमें बताया गया था जैकलीन फर्नांडिस को Sukesh Chandrashekhar की ओर स्पूफ कॉल आया था.
इसके बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन सुकेश के जाल में फंसती चली गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने ये कॉल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के नंबर से किया था. इस वजह से जैकलीन ने विश्वास कर लिया कि ये कॉल अमित शाह के ऑफिस से ही आ रही हैं.
लेकिन, क्या कोई किसी को किसी के भी मोबाइल नंबर से कॉल कर सकता है क्या? जी हां, ऐसा संभव है. इसे कॉल स्पूफिंग (Call Spoofing) कहते हैं.जब आप किसी को किसी और के नंबर से बिना उसकी जानकारी के कॉल करते हैं तो इसे कॉल स्पूफिंग कहा जाता है.
क्या है Call Spoofing?
इसको आसान भाषा में ऐसे समझें अगर मैंने आपको आपके ही किसी दोस्त के नंबर से कॉल किया. लेकिन, इसकी जानकारी आपके दोस्त को भी नहीं है. लेकिन, आपने अपने दोस्त के नंबर से कॉल आने की वजह से यकीन कर लिया ये कॉल उसने ही किया है. इसे कॉल स्पूफ कहा जाता है.
इसके जरिए स्कैम की शुरुआत साल 2004 में शुरू हुई थी. तब ऐसी कॉल करने के लिए काफी ज्यादा टेक्निकल स्किल्स की जरूरत होती थी. अब इसके लिए कई ऐप्स हैं जो आसानी से ऐसा करने की सुविधा देते हैं. हैरानी की बात ये है कि ऐसे ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर भी मौजूद हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










