
जन्माष्टमी ड्यूटी में लापरवाही: दिल्ली पुलिस कमिश्नर का सख्त कदम, इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी ड्यूटी में लापरवाही सामने आई है. पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह के औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी अपनी पोस्ट से नदारद पाए गए. इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. अन्य अनुपस्थित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच जारी है.
दिल्ली में जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है. आउटर नॉर्थ जिले स्थित इस्कॉन मंदिर में हुए इंतजामों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को कई खामियां मिलीं. इस दौरान कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाए गए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, जन्माष्टमी जैसे बड़े आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों का इस तरह गायब होना भारी लापरवाही माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी... 17 महीने बाद MP से हेरोइन रैकेट का मेन अफीम सप्लायर दबोचा
कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई और लापरवाह पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए. फिलहाल जिन आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनके अलावा भी कई और पुलिसकर्मी अपनी पोस्ट से अनुपस्थित मिले थे.
पुलिस विभाग अब उनके कारणों की जांच कर रहा है और स्थिति स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी. जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस पर होती है. इस लापरवाही के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








