
जड़े थप्पड़, मरोड़ा हाथ..., Metro में फिर मार-कुटाई, भिड़े दो युवक, VIDEO
AajTak
हाल में बेंगलुरू मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें यात्रियों से खचाखच भरे कोच में दो लोगों में बहस हो जाती है और मामला मारपीट तक आ जाता है. लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो के भीतर नाच- गाने से लेकर लड़ाई झगड़ों तक के कई वीडियो सामने आते रहते हैं. कई बार इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में भी लोग अजीब हरकतें करते पाए जाते हैं. ये हाल सिर्फ दिल्ली मेट्रो का नहीं बल्कि मुंबई लोकल से लेकर बसों तक में देखने को मिलता है. ताजा मामला कथित तौर पर बेंगलुरू मेट्रो का है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इसमें यात्रियों से खचाखच भरे कोच में दो लोगों में बहस हो जाती है और मामला मारपीट तक आ जाता है. ये बहस भीड़ में धक्का- मुक्की के चलते शुरू हुई और बढ़ती चली गई.
वीडियो में दिखता है कि एक शख्स दूसरे को पकड़कर पीटना शूरू कर देता है.वह उसपर लगातार हाथ चलाए जा रहा है. ट्रेन में अन्य लोग दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक शख्स दूसरे पर लगातार थप्पड़ चलाए जा रहा है. वह उसका हाथ भी मरोड़ रहा है और मुंह नोच रहा है.
वीडियो को सोशल मीडिया पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है. लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आज इंसान किसी की एक बात नहीं सहना चाहता और एक दूसरे की जान लेने पर तुल जाता है. एक ने मजे लेते हुए लिखा-मेट्रो का अखाड़ा घोषित कर देना चाहिए. एक अन्य ने लिखा- ये तो दिल्ली मेट्रो जैसा हाल कर दिया है. एक ने लिखा- मेट्रो के अंदर तो ये रोज का नजारा हो गया है.
जूते से नहीं बेल्ट ले मारो
कुछ महीने पहले भी दिल्ली मेट्रो में झगड़े का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें दो महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद एक महिला दूसरी महिला पर तेज आवाज में चिल्लाने लगी और अपशब्द कहने लगी. इस दौरान अपशब्द बोल रही महिला की बातें सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है. वह कहती है कि मैं जूते से मारूंगी. इसके जवाब में महिला ने कहा, ‘जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो. जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है, किस जमाने में जी रही हो.’

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










