
'जज उत्तम आनंद हिट एंड रन केस में वॉट्सएप इंडिया के हेड को भी पार्टी बनाएं', झारखंड HC का निर्देश
AajTak
धनबाद में जज उत्तम आनंद हिट एंड रन केस में झारखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि वॉट्सएप के इंडिया हेड को भी इस मामले में पक्षकार बनाया जाए. साथ ही कोर्ट ने मामले में सीबीआई से जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है.
धनबाद के दिवंगत जज उत्तम आनंद मौत मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही अदालत ने इस केस से जुड़े एक व्यक्ति की चैट की डिटेल्स नहीं दिए जाने पर वॉट्सएप के इंडिया हेड को भी पार्टी बनाने का निर्देश दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह यानी अगले शुक्रवार 1अप्रैल को होगी.
चीफ जस्टिस डॉक्टर रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. झारखंड के धनबाद में जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप कंपनी से दोनों आरोपियों का व्हाट्सएप चैट मांगा था जिसे कंपनी ने देने से मना कर दिया था. चैट की डिटेल्स नहीं दिए जाने पर कोर्ट ने वॉट्सएप के इंडिया हेड को भी पार्टी बनाने का निर्देश दिया.
बता दें कि धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश 8 उत्तम आनंद की ऑटो के धक्के से मौत हो गई थी. CCTV फुटेज में साफ दिखा था कि जज रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने अपने आवास से गोल्फ ग्राउंड जा रहे थे. इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक के आगे जज कॉलोनी मोड पर ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तुरंत उन्हें SNMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
फुटेज से साफ था कि ऑटो ने टक्कर जान-बूझकर मारी गई थी. सड़क के एक ओर चल रहे जज की तरफ ऑटो गई और टक्कर मारकर निकल गई. मामले में SIT का गठन किया गया था. 302 का मामला दर्ज किए जाने के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था. आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली थी, तब से सीबीआई इस मामले के तह तक जाने के कोशिशों में जुटी है.
ये भी पढ़ें

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







