
जघन्य और बर्बर...4 साल के बेटे के सामने पत्नी और छोटे बच्चे को चाकू से गोदा, दोनों ने तड़पते हुए तोड़ा दम
AajTak
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस थाना इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. शकूरपुर ई-ब्लॉक में रहने वाले शख्स ने अपनी पत्नी और 2 साल के बेटे की घर में ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस पूरी वारदात को आरोपी ने अपने 4 साल के बेटे के सामने ही अंजाम दिया.
राजधानी नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस थाना इलाके के शकूरपुर में पति ने पत्नी और 2 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी. अवैध संबंध के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी अपने 4 साल के बेटे के सामने ही दोनों को चाकुओं से गोदा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पूरे मामले की पूछताछ और जांच जारी है.
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शकूरपुर ई-ब्लॉक निवासी 25 साल के बृजेश को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पिछले कई दिनों से शक था. इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ और यही विवाद आखिरकार इस वारदात का कारण बन गया.
बच्चे के अवैध संबंधों से होने का शक
बृजेश को यह भी शक था कि छोटा बच्चा पत्नी के अवैध संबंधों से हुआ है और बड़ा यानी 4 साल का बेटा खुद बृजेश का है, इसीलिए आरोपी ने बड़े बेटे के सामने ही पत्नी और मासूम की हत्या कर दी.
जैसे इस बात की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां से आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. फिलहाल पुलिस लगातार पकड़े गए आरोपी पति से पूछताछ में जुटी हुई है.
बचपन से मेरी बेटी गूंगी थी, दहेज के लिए उसे मार डाला बीते दिन हरियाणा के सोनीपत से भी एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था. सोनीपत में एक शादीशुदा गूंगी महिला की इंजेक्शन लगने से मौत हो गई. महिला के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई. मृतक महिला के भाई अमित का कहना है कि इलाज के बहाने उसकी बहन को सांस रोकने का इंजेक्शन लगवाया गया. जिसकी वजह से उसकी बहन की मौत हुई.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








