
जंजीर से बांध कुत्ते की तरह... टारगेट नहीं पूरा होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को दी सजा? Video
AajTak
वीडियो वायरल होने पर केरल के लेबर डिपार्टमेंट ने वर्क प्लेस पर कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं और मामले की रिपोर्ट मांगी है. पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिन्होंने घटना के लिए पूर्व मैनेजर को जिम्मेदार ठहराया.
केरल के कोच्चि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्राइवेट मार्केटिंग फर्म के खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है. टारगेट पूरा न कर पाने पर उन्हें जंजीरों से बंधे कुत्तों की तरह घुटनों के बल चलने को मजबूर किया जा रहा है. यह वीडियो कंपनी के ही एक पूर्व मैनेजर ने अपने फोन में शूट किया था.
पुलिस का कहना है कि पूर्व मैनेजर का कंपनी के मालिक से विवाद था और उसने नए प्रशिक्षुओं के साथ यह वीडियो शूट किया और दावा किया कि यह उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को गर्दन में पट्टा बांधकर कुत्ते की तरह घुटनों के बल पर चलते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो करीब चार महीने पहले शूट किया गया था. अब उक्त मैनेजर कंपनी छोड़ चुका है.
एक अन्य वीडियो में कर्मचारियों को सजा के तौर पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया. वीडियो वायरल होने पर केरल के लेबर डिपार्टमेंट ने वर्क प्लेस पर कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं और मामले की रिपोर्ट मांगी है. पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिन्होंने घटना के लिए पूर्व मैनेजर को जिम्मेदार ठहराया.
कुछ लोगों ने, जो संभवतः कंपनी के कर्मचारी हैं, एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि जो लोग टारगेट अचीव करने में विफल रहते हैं, उन्हें मैनेजमेंट द्वारा इस तरह की सजा दी जाती है. पुलिस के अनुसार कंपनी कलूर में स्थित है और घटना पेरुम्बवूर में घटित हुई. हालांकि, इसमें एक मोड़ यह आया कि वीडियो में कथित तौर पर परेशान और प्रताड़ित दिख रहे एक व्यक्ति ने बाद में मीडिया को बताया कि कंपनी में किसी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं हुआ, जबकि वीडियो में ऐसा दिखाई दे रहा है.
व्यक्ति ने दावा किया, 'मैं अब भी फर्म में काम कर रहा हूं. यह वीडियो कुछ महीने पहले का है और एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती बनाया गया था, जो उस समय कंपनी में मैनेजर के रूप में काम कर रहा था. बाद में मैनेजमेंट ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया और वह अब फर्म के मालिक को बदनाम करने के लिए इस वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है.'
उसने कथित तौर पर पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों को भी यही बयान दिया. राज्य के श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने वीडियो को चौंकाने और परेशान करने वाला करार दिया और कहा कि केरल में इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जिला श्रम अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.' राज्य मानवाधिकार आयोग ने उच्च न्यायालय के वकील कुलथूर जयसिंह की शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज किया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








