
जंग सिर्फ बर्बादी लाती है… 12 दिन में कितना बदला इजरायल? देखिए वहां की इमारतों की पुरानी और अब की तस्वीरें
AajTak
इस युद्ध को शुरू हुए 12 दिन हो चुके हैं और इन दिनों में हालात पूरी तरह बदल गए हैं. दोनों पक्षों ने भारी जान-माल का नुकसान झेला है. किसी की स्पष्ट जीत या हार तो तय नहीं हुई, लेकिन यह साफ है कि किसी पक्ष का नुकसान थोड़ा कम रहा और किसी का बेहद ज्यादा. आइये कुछ तस्वीरों से इसका अंदाजा लगाते हैं.
13 जून को इज़राइल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ शुरू किया. इस ऑपरेशन के तहत इजरायली वायुसेना ने तेहरान, इस्फहान और नातांज जैसे क्षेत्रों में ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इस हमले में 200 से ज्यादा फाइटर जेट्स और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. इज़रायल ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम, मिसाइल निर्माण इकाइयों और सैन्य कमांडरों को सीधे टारगेट किया.
इस हमले के जवाब में ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3’ की शुरुआत की और इजरायल पर मिसाइलों की बारिश कर दी. यह सिलसिला पिछले 12 दिनों से लगातार जारी है. दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों का तीखा दौर देखने को मिला है, जिसने पूरे मध्य-पूर्व को तनाव में डाल दिया है.अब जब डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया है, दोनों देशों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
12 दिन, बदल गया इजरायल का नक्शा इस युद्ध को शुरू हुए 12 दिन हो चुके हैं और इन दिनों में हालात पूरी तरह बदल गए हैं. दोनों पक्षों ने भारी जान-माल का नुकसान झेला है. किसी की स्पष्ट जीत या हार तो तय नहीं हुई, लेकिन यह साफ है कि किसी पक्ष का नुकसान थोड़ा कम रहा और किसी का बेहद ज्यादा.
इजरायल से सामने आईं कई तस्वीरें यह बयां कर रही हैं कि किस तरह युद्ध ने देश के बड़े शहरों को खंडहर में तब्दील कर दिया है. तेल अवीव जैसी ऊंची इमारतों वाली नगरी, कई जगह मलबे के ढेर में बदल गई. सिर्फ मलबा नजर आता है, शहर की रफ्तार थम गई है.
आइये देखते हैं 12 दिनों के बाद की तस्वीर.
यह तस्वीर इज़राइल के स्टॉक एक्सचेंज की है. एक समय था जब इस चमचमाती इमारत की रौशनी इजरायली कंपनियों की ताकत का प्रतीक थी, लेकिन अब, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने इसे पूरी तरह तबाह कर दिया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










