
जंग में छूट रहा साथ... करोड़ों के स्टॉक्स बेच भारतीय शेयर बाजार से चलते बने विदेशी निवेशक, बढ़ रही बिकवाली सस्ते में बिक रहा सोना, ईरान में जंग के बीच यहां गोल्ड पर भारी डिस्काउंट; जानें आखिर क्यों?
ABP News
Share Market: ईरान और इजरायल में जंग के बीच विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से दूरी बना रहे हैं. इसी क्रम में FIIs ने 6 मार्च को 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेच दिए.
Share Market: ईरान और इजरायल के बीच जंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से दूरी बना रहे हैं. प्रोविजनल एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशक (FIIs/FPIs) ने बीते 6 मार्च को 6030 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने लगभग 6972 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को सहारा दिया.
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ट्रेडिंग सेशन के दौरान FIIs ने 14435 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, लेकिन 20465 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए. इस बीच, DIIs ने कुल 19662 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 12691 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस साल अब तक विदेशी निवेशकों ने 60364 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने 1,28,348 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












