
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
ABP News
PM Modi in Assam: पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें भारत की तेजी से हो रही प्रगति को पचा नहीं पा रही हैं और कांग्रेस तेजी से उन्हीं ताकतों के हाथों की कठपुतली बनती जा रही है.
असम के सिलचर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि इसका असर देशवासियों पर कम से कम पड़े, लेकिन कांग्रेस इस स्थिति में भी देश में घबराहट फैलाने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की तेजी से होती तरक्की कुछ विदेशी ताकतों और कांग्रेस को रास नहीं आ रही है.
'कांग्रेस देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रही'प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि आम नागरिकों को कम से कम मुश्किलों का सामना करना पड़े. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी गंभीर स्थिति में भी कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है और देश में पैनिक पैदा करने की कोशिश कर रही है.'विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली बन रही कांग्रेस'पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें भारत की तेजी से हो रही प्रगति को पचा नहीं पा रही हैं और कांग्रेस तेजी से उन्हीं ताकतों के हाथों की कठपुतली बनती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता देश को बदनाम करने के लिए लगातार प्रोपेगेंडा चला रहे हैं.
'लगातार चुनाव हार रही है कांग्रेस'प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है और पार्टी लगातार चुनाव हार रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निकट भविष्य में कांग्रेस अपनी हार के इतिहास की 'सेंचुरी' पूरी करने वाली है.
बराक वैली को लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब बनाने पर जोरप्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क, रेलवे और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से बराक वैली को उत्तर-पूर्व के लिए एक बड़े लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे इलाके के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर पैदा होंगे.













