
जंगल में बाघ का खौफ... झाड़ियों में घात लगाए SUV! आ रहा है CRETA का 'एडवेंचर' अवतार
AajTak
Hyundai CRETA के लेटेस्ट जेनरेश मॉडल को कंपनी ने मार्च 2020 में लॉन्च किया था, तब से लेकर अब तक इस SUV को कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है. हालांकि नाइट एडिशन के तौर पर इसका एक स्पेशल वेरिएंट मौजूद है. अब इसके एडवेंचर एडिशन को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है.
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई अपने मशहूर एसयूवी Hyundai Creta और Alcazar एसयूवी के नए एडवेंचर एडिशन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हुंडई ने अपने इन दोनों एसयूवी का एक टीज़र भी जारी किया है, जो काफी हैरतंगेज है. बताया जा रहा है कि, कंपनी इस नए एडवेंचर एडिशन (Adventure Edition) को सितंबर में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, क्रेटा नाइट एडिशन के नाम से पहले से ही स्पेशल वेरिएंट में आती है, लेकिन अल्क़जार के साथ ऐसा पहली बार होगा जब उसे स्पेशल एडिशन मिलेगा.
टीज़र में क्या है ख़ास:
नई एसयूवी के टीजर में दिखाया गया है कि, जंगल के भीतर जानवरों से सवाधान रहने की चेतावनी का साइन बोर्ड लगा है और झाड़ियों के बीच SUV छिपी हुई है. थोड़ी देर बाद हेडलाइट ऑन होता है और SUV की हल्की सी झलक देखने को मिलती है. इस दौरान एसयूवी के व्हील्स और रियर सेक्शन में दिया गया 'ADVENTURE' बैजिंग भी दिखाई जाती है. ठीक इसी तरह एक दूसरे टीजर में ब्लैक-आउट व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स, रूफ पर ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट और ग्रिल को दिखाया गया है. ख़ास बात ये है कि कंपनी 'एडवेंचर एडिशन' में रेंजर खाकी कलर को शामिल कर रही है, जिसे पहली बार Exter एसयूवी में दिया गया था.
Adventure is calling, and we are ready to answer. Are you?#Hyundai #HyundaiIndia #HyundaiCars #AdventureAwaits #ComingSoon #ILoveHyundai pic.twitter.com/taRAx5BTpt
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, 'एडवेंचर एडिशन' Creta के मौजूदा 'नाइट एडिशन' को रिप्लेस कर सकता है. अभी इस ख़ास एडिशन से जुड़ी तमाम बातों का सामने आना बाकी है. उम्मीद है कि, इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है.
कैसा होगा इंटीरियर:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










