
जंगल में आग की तरह चीन में फैल रहा कोरोना, एक्सपर्ट्स ने बताए कितने भयावह हैं हालात
AajTak
चीन में कहर बरपा रहा कोरोना दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बन चुका है. पश्चिमी मीडिया का दावा है कि चीन में हालात बद से बदतर हो रहे हैं. वहीं, चीन कुल कोरोना केस और मौत को लेकर पश्चिमी मीडिया और डब्लूएचओ से अलग दावे कर रहा है.
चीन में हर रोज कोरोना संक्रमण के लाखों मामले सामने आ रहे हैं. वहां इस बीमारी से हालात बेकाबू हैं लेकिन चीन यह मानने को तैयार नहीं है. चीन में कोरोना की पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए पश्चिमी मीडिया का दावा है कि चीन कोरोना के मरीजों की संख्या और बीमारी से मरने वालों के आकड़े छुपा रहा है.
कोरोना के आकड़ें पहले भी छुपाता रहा है चीन
द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) में एशिया टेक्नॉलिजी कॉरेसपॉन्डेंट चांग चे कहते हैं, ''चीन में लगभग दो सप्ताह पहले अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को हटाया था. इसके बाद वहां कोरोना विस्फोट और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी वहां के हेल्थकेयर सिस्टम की कमजोरी की तरफ इशारा करती है. हालांकि चीन में कोरोना की पहली लहर के प्रकोप के आंकड़े अभी भी काफी हद तक रहस्य बने हुए हैं क्योंकि उस समय भी सरकार ने जो आंकड़े जारी किए थे, वो वहां के भयावह हालात की तुलना में काफी कम थे.''
चैंग ने कहा कि चीन की सरकार ने कोरोना से मरने वालों को लेकर एक बेहद संकीर्ण परिभाषा तय की है. चीन वास्तव में ऐसे बहुत से सबूत जैसे अस्पताल में कोरोना मरीजों की भीड़ और अस्पताल के मुर्दाघर से निकलती पॉलिथीन बैग में भरीं ढेरों लाशों की खबरों को दबा रहा है.
जंगल में आग की तरह फैल रहा है कोरोना
वो कहते हैं कि हालांकि अब जंगल में आग की तरह फैल रहे इस वायरस की एक तस्वीर सामने आ रही है. वहां के एक प्रांत और तीन शहरों में हाल ही में सरकार के आधिकारिक आंकड़ों से कहीं अधिक कोविड केस सामने आए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









