
जंगल, नदी-पहाड़ से शहर तक, 55 घंटे अफ्रीका में जिंदगी और मौत से जूझती रही एक्ट्रेस!
AajTak
हॉलीवुड सुपरस्टार एश्ले जूड ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जिंदगी और मौत से जूझती अपनी कहानी शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ तस्वीरों के सहारे बताया है कि अफ्रीका के कोन्गो में रहने वाले लोगों ने जबरदस्त इच्छाशक्ति दिखाते हुए उनकी जान बचाई है. एश्ले ने एक लंबे पोस्ट में 55 घंटे चले संघर्ष को बयां किया है.
अमेरिकन एक्ट्रेस और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट एश्ले जूड ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जिंदगी और मौत से जूझती अपनी कहानी शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ तस्वीरों के सहारे बताया है कि अफ्रीका के कोन्गो में रहने वाले लोगों ने जबरदस्त इच्छाशक्ति दिखाते हुए उनकी जान बचाई है. एश्ले ने एक लंबे पोस्ट में 55 घंटे चले संघर्ष को बयां किया है. इनमें जंगलों के बीच से होता हुआ ट्रैक भी शामिल है. एश्ले को घायल अवस्था में दक्षिण अफ्रीका के एक आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 52 साल की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि उनका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था और उनकी हड्डियां भी टूट गई थीं. उन्होंने अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि कोन्गो के भाइयों और बहनों के बिना काफी संभव था कि मेरी मौत इंटरनल ब्लीडिंग से हो चुकी होती या मैं अपना पैर गंवा चुकी होती. आज कोन्गो के लोगों की मदद के बारे में सोचकर काफी इमोशनल हूं. मेरी 55 घंटों की यात्रा में मेरी लाइफ बचाने में उनका पूरा योगदान है. एश्ले ने कहा कि इस एक्सीडेंट के 55 घंटे बाद उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और दर्द भरे थे. पहले पांच घंटे वे जंगल में दर्द से कराहते हुए बिता रही थीं. पांचवें घंटे खत्म होने तक एक शख्स ने आकर उनकी हड्डियों को रीसेट करने की कोशिश की. इसके चलते एश्ले शॉक में चली जाती थी और दर्द के चलते बेहोश हो रही थीं. A post shared by Ashley Judd (@ashley_judd)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










