
छोटे उद्यमियों के आए अच्छे दिन, बेंगलुरु में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा के MSME लोन को मंजूरी
AajTak
बेंगलुरु में आयोजित मेगा एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम कार्यक्रम में 850 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया, जिन्हें एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का अवसर दिया गया. इस पहल का मकसद एमएसएमई क्षेत्र में लोन डिस्ट्रीब्यूशन (ऋण वितरण) को प्रोत्साहित करना और इस क्षेत्र के विकास में योगदान देना है. बेंगलुरु सर्किल द्वारा कुल 200 करोड़ रुपये से अधिक के एमएसएमई लोन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के विकास को बढ़ावा देने के लिए केनरा बैंक ने 6 और 7 दिसंबर, 2024 को बेंगलुरु में मेगा एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंडस्ट्रीज़ क्लस्टर और प्रिंटिंग क्लस्टर में आयोजित किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम में 850 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया, जिन्हें एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का अवसर दिया गया. इस पहल का मकसद एमएसएमई क्षेत्र में लोन डिस्ट्रीब्यूशन (ऋण वितरण) को प्रोत्साहित करना और इस क्षेत्र के विकास में योगदान देना है.
केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. सत्यनारायण राजू ने प्रिंटिंग क्लस्टर में कार्यक्रम की अध्यक्षता की. उनके साथ बेंगलुरु सर्किल के प्रमुख महेश एम. पाई भी उपस्थित रहे. इस दौरान एमएसएमई लाभार्थियों को 50 करोड़ रुपये से अधिक के स्वीकृति पत्र ट्रांसफर किए गए.
200 करोड़ रुपये से अधिक के एमएसएमई लोन को मंजूरी
इन दो दिनों के दौरान बेंगलुरु सर्किल द्वारा कुल 200 करोड़ रुपये से अधिक के एमएसएमई लोन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस पहल ने न केवल स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक तौर पर मजबूत किया है बल्कि एमएसएमई क्षेत्र में सतत विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










