
छोटी बच्ची के साथ अश्लील हरकत, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ भारतीय मूल का पायलट
AajTak
अमेरिका में भारतीय मूल के एक पायलट को लैंडिंग के ठीक बाद विमान के कॉकपिट से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. विमान में सवार यात्रियों ने पायलट की गिरफ्तारी को हैरान करने वाला बताया. पायलट पर आरोप है कि उसने एक बच्ची के साथ अश्लीलता की है.
अमेरिका में भारतीय मूल के एक पायलट को एक बच्ची के खिलाफ कथित यौन अपराधों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ ऑफिस ने एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पायलट डेल्टा एयरलाइंस का है जिसे सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया. 34 साल का आरोपी रुस्तम भगवागर फ्लोरिडा का निवासी है और उसे उसी विमान से गिरफ्तार किया गया जिसमें वो को-पायलट था.
अधिकारियों के अनुसार, कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ के जांच विभाग के जासूसों ने बाल यौन शोषण की एक रिपोर्ट मिलने के बाद अप्रैल 2025 में इस मामले पर काम करना शुरू किया था. इसके बाद, भगवागर के लिए Ramey में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया. जांच के दौरान पता चला कि भगवागर एक कमर्शियल एयरलाइन डेल्टा एयरलाइंस में पायलट है.
अधिकारियों को पता चला कि भगवागर को शनिवार, 26 जुलाई की शाम को सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था. जिस बोइंग 757-300 विमान में वो को-पायलट था, वो मिनियापोलिस से आने वाली डेल्टा फ्लाइट 2809 थी जो घने कोहरे के कारण देरी से रात लगभग 9.35 बजे उतरी. इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने पायलट की गिरफ्तारी कर ली.
विमान में सवार यात्रियों ने पायलट की गिरफ्तारी को हैरान करने वाला बताया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पायलट को गिरफ्तार करने के लिए होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के कर्मचारी और एयर मार्शल आए थे जो विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद ही उसमें सवार हो गए.
कम से कम 10 सशस्त्र अधिकारी विमान के कॉरिडोर से होते हुए कॉकपिट में घुस गए, जहां उन्होंने हैरान यात्रियों के सामने भगवागर को गिरफ्तार कर लिया.
एक यात्री ने सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल को ईमेल के जरिए बताया, 'वे (अधिकारी) कॉकपिट में घुस गए, को-पायलट को हथकड़ी लगाई, उसे कॉरिडोर से ले गए और दरवाजों से उसे विमान से उतार दिया.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






