
'छोटी घटना पर ऐसे रोते हैं जैसे प्रलय आ गया', कोलकाता गैंगरेप पर बंगाल के मंत्री का विवादित बयान, बीजेपी ने घेरा
AajTak
मानस भुनिया ने कहा कि पहलगाम में हमें मारने वाले आतंकवादी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं और वे (बीजेपी) हमेशा बंगाल को ही निशाना बनाते हैं. कोई भी छोटी-मोटी घटना होती है और कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रोने लगते हैं, जैसे कि प्रलय आ गया हो...मैं आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं, अपने आप को कम मत आंकिए, आप सभी ममता बनर्जी के सिपाही हैं.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की विवादित बयानबाजी का दौर जारी है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के बाद अब ममता सरकार में सिंचाई एवं जलमार्ग मंत्री मानस रंजन भुनिया ने इस घटना पर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने मंगलवार को कोलकाता मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स डे पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 'साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज' में हुए गैंगरेप को 'छोटी घटना' बताया.
मानस भुनिया ने कहा, 'पहलगाम में हमें मारने वाले आतंकवादी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं और वे (बीजेपी) हमेशा बंगाल को ही निशाना बनाते हैं. कोई भी छोटी-मोटी घटना होती है और कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रोने लगते हैं, जैसे कि प्रलय आ गया हो...मैं आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं, अपने आप को कम मत आंकिए, आप सभी ममता बनर्जी के सिपाही हैं...हां घटनाएं होती हैं, यहां तक कि अपने ही परिवार में...पति ने पत्नी को मार दिया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चट्टान से धक्का दे दिया...ये समाज के संकट हैं. हमारी मुख्यमंत्री हर घटना को एक मां की तरह संभालती हैं. मैं अपने फेडरेशन के लड़कों और लड़कियों से अपील करता हूं कि वे उनके साथ खड़े रहें.'
ममता बनर्जी की चुप्पी से ऐसे नेताओं को मिल रही ताकत: बीजेपी
उनकी इस टिप्पणी की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने तीखी आलोचना की है. भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'जब पूरा देश 24 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के साथ हुई अकल्पनीय क्रूरता से भयभीत है, टीएमसी नेता अपनी राजनीतिक बॉस ममता बनर्जी से प्रशंसा पाने के लिए बलात्कार को सामान्य बनाने में व्यस्त हैं. सबसे पहले, टीएमसी के मदन मित्रा ने पीड़िता के साथ हुई घटना के लिए उसके भाग्य को जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद, मौजूदा सांसद कल्याण बनर्जी ने इस घटना को महत्वहीन बताते हुए बेतुकी टिप्पणी की और कहा कि अगर एक दोस्त अपने दोस्त के साथ बलात्कार करता है तो क्या किया जा सकता है?'
यह भी पढ़ें: कोलकाता गैंगरेप: मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा का आरोप, बोली- ट्रिप में की छेड़खानी, खौफ में रहती थीं लड़कियां, 15 छात्राएं बनीं शिकार
अमित मालवीय ने आगे लिखा, 'अब, इस भ्रष्ट शासन का एक और चेहरा, राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुनिया ने इस अत्याचार को एक छोटी घटना बताकर टाल दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ने का आग्रह किया. इस जघन्य अपराध पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी से इन नेताओं को ताकत मिल रही है. एक युवा लड़की को अपनी आकांक्षाओं की कीमत चुकानी पड़ रही है. टीएमसी की स्टूडेंट विंग के नेताओं ने उसके साथ क्रूरता की और उसका वीडियो भी बनाया. और अब ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्री इस तरह जवाब देते हैं? उपहास, बर्खास्तगी और पूरी क्रूरता के साथ?'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










