
छोटा राजन का दायां हाथ, दाऊद इब्राहिम का जानी दुश्मन... जानिए कुख्यात गैंगस्टर डीके राव की कहानी
AajTak
मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी गैंगस्टर डीके राव को पुलिस ने दबोच लिया. जबरन वसूली और धमकी के ताजा केस में उसको उसके दो साथियों अनिल सिंह और मिमित भूटा के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस पर जेल के अंदर से हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था.
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को अंडरवर्ल्ड पर बड़ा एक्शन लेते हुए छोटा राजन गैंग के कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ दो अन्य आरोपियों अनिल सिंह और मिमित भूटा भी हवालात पहुंच चुके हैं. ये मामला जबरन वसूली और धमकी का है, जो मुंबई के बिल्डर सर्कल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इसमें 1.25 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात सामने आई है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम गैंगस्टर डीके राव अपने दोनों साथियों के साथ दक्षिण मुंबई स्थित सत्र न्यायालय में एक सुनवाई के सिलसिले में पहुंचा था. तभी पुलिस की एक टीम ने उसे अदालत परिसर में ही दबोच लिया. उसके साथ मौजूद दोनों साथी भी मौके पर गिरफ्तार कर लिए गए. एक बिल्डर ने शिकायतकर्ता से 1.25 करोड़ रुपए लिया था, लेकिन उसने समय पर वापस नहीं किया.
इसके बाद शिकायतकर्ता ने जब अपने पैसे मांगने शुरू किए तो उसने डीके राव एंड गैंग के जरिए उसको धमकी दिलाना शुरू कर दिया. उसके साथियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा. उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4), 61(2) और 3(5) के तहत डीसीबी सीआईडी सीआर नंबर 596/2025 दर्ज किया गया है.
तीनों बदमाशों डीके राव, अनिल सिंह और मिमित भूटा को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा. यह कोई पहली बार नहीं है जब डीके राव पर जबरन वसूली का आरोप लगा हो. इसी साल जनवरी में भी उसे छह अन्य साथियों के साथ एक होटल कारोबारी से 2.5 करोड़ रुपए की उगाही की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. डीके को कभी छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद आदमी कहा जाता था.
मुंबई में अंडरवर्ल्ड का खौफनाक इतिहास रहा है. 90 के दशक में डीके राव छोटा राजन गिरोह का बड़ा चेहरा था. उस पर जेल के भीतर से कई आपराधिक वारदातें संचालित करने के आरोप भी लग चुके हैं. साल 2002 में जब छोटा राजन और उसके सहयोगी ओपी सिंह के बीच मतभेद हुआ, तब भी डीके का नाम चर्चा में आया. ओपी सिंह नासिक जेल में था. छोटा राजन पर उसके खिलाफ साजिश का आरोप लगा था.
बताया जाता है कि डीके राव और उसके गिरोह के कुछ सदस्य खुद को दूसरी जेल में ट्रांसफर करवाकर ओपी सिंह की हत्या में शामिल हुए. एक और घटना में डीके राव को पुलिस ने मुठभेड़ में घेर लिया था. चार साथी मारे गए, लेकिन उसने मरने का नाटक करके खुद को बचा लिया. वो तीन दशकों तक चलती रही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के बीच खूनी गैंगवार में भी जिंदा बचा रहा.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










