
छुट्टी के बदले लाइव लोकेशन मांगने पर भड़के लोग, बोले– 'यह ऑफिस कल्चर नहीं, दखलअंदाजी है'
AajTak
छुट्टी मांगने पर एक कर्मचारी से बॉस ने लाइव लोकेशन शेयर करने को कहा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. यूजर्स ने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बताते हुए कर्मचारी के समर्थन में प्रतिक्रिया दी.
सोशल मीडिया पर एक कर्मचारी की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने भारतीय ऑफिस कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस कर्मचारी का आरोप है कि बीमार छुट्टी लेने के लिए उसके बॉस ने उससे लाइव लोकेशन शेयर करने को कहा. वॉट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट के साथ सामने आए इस मामले ने प्राइवेसी, भरोसे और मैनेजमेंट के रवैये को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वायरल हो रहे पोस्ट के अनुसार, कर्मचारी के बॉस ने बीमार छुट्टी का अनुरोध करने वाले कर्मचारी से लाइव लोकेशन की मांग की. बॉस का कहना था कि यह कंपनी की एचआर पॉलिसी का हिस्सा है. इस घटना के बाद लोग वर्कप्लेस पर प्राइवेसी और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
एचआर ने बीमारी का कोई सबूत मांगा एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर अपने बॉस के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है. कर्मचारी का कहना है कि बीमार होने पर छुट्टी लेने के लिए बॉस ने उससे उसकी लाइव लोकेशन मांग ली, जो उसे बिल्कुल गलत लगा. कर्मचारी ने बताया कि उसे तेज सिरदर्द था, इसलिए उसने छुट्टी ली. अगले दिन भी तबीयत ठीक न होने पर उसने फिर छुट्टी मांगी. बॉस ने उसे एचआर से बात करने को कहा. एचआर ने बीमारी का कोई सबूत मांगा.
जब कर्मचारी ने यह बात बॉस को बताई, तो बॉस ने उससे व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन शेयर करने को कह दिया. जब कर्मचारी ने पूछा कि लोकेशन क्यों चाहिए, तो बॉस ने कहा कि यह एचआर की पॉलिसी के तहत जरूरी है. कर्मचारी ने इसे अपनी प्राइवेसी में दखल बताया और पूछा कि क्या ऐसा करना सही है. इस मामले के सामने आने के बाद कई लोगों ने कहा कि बीमारी की छुट्टी के लिए लाइव लोकेशन मांगना गलत है और यह प्राइवेसी का उल्लंघन है.सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने कर्मचारी को सलाह दी कि वह अपने बॉस के साथ अपनी लोकेन शेयर न करे, और कहा कि यह प्राइवेसी का उल्लंघन है. 'सिरदर्द के लिए मान्य दस्तावेज क्या है? यह तो मेरे लिए ही एक पहेली है. अगर मैं बीमार महसूस करूं और देर तक सोने का फैसला करूं, तो क्या मुझे छुट्टी लेने के लिए अपनी तकलीफ की तस्वीरें भेजनी चाहिए?' एक यूजर ने पूछा, जबकि दूसरे ने कहा, 'बिल्कुल नहीं, अपनी लोकेशन शेयर न करें. उन्होंने आपको जॉब दी है, आपकी लोकेशन से उनका कोई लेना-देना नहीं है.'जीपीएस लोकेशन बदलने के तरीके यूट्यूब से सीख लें तीसरे यूजर ने साफ शब्दों में लिखा कि यह बॉस की पूरी तरह गलत हरकत है. उन्होंने कहा कि सीधे मना कर देना चाहिए और अपनी निजता का मुद्दा उठाना चाहिए. यूजर ने यह भी कहा कि व्हाट्सएप पर इस तरह की मांग करना दिखाता है कि यह शायद कोई छोटी कंपनी है, जहां बेवजह का दबाव और जरूरत से ज्यादा निगरानी रखी जाती है.
ऐसे रवैये से ही देश की कंपनियों की कार्य संस्कृति खराब होती है. वहीं चौथे यूजर ने सलाह दी कि बॉस से कहें कि अगर उन्हें लाइव लोकेशन चाहिए तो इसकी मांग एक आधिकारिक ईमेल में करें. अगर ऐसा ईमेल आता है, तो उसका जवाब देते समय एचआर को भी सीसी में डालें. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर मजबूरी हो, तो जीपीएस लोकेशन बदलने के तरीके यूट्यूब से सीख लें, ताकि कोई और परेशानी न हो.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









