
छा गई दिल्ली के मजदूर की लव स्टोरी, जूठी चाय पीते हुए रोमांस, फोटो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक लव स्टोरी वायरल हो रही है. इन दोनों के बीच एक कॉमन बात ये है कि दोनों चाय के बहुत ही शौकीन हैं. उनके फोटोज भी सामने आए हैं जिसमें वे दोनों चाय का लुत्फ उठाते दिखते हैं.
दिल्ली के एक कपल की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक इंस्टाग्राम पोस्ट से जरिए लोगों को उनकी स्टोरी के बारे में पता चला. जिसमें वह दोनों चाय पीते दिख रहे हैं. लोग इस स्टोरी पर दिल इमोजी के साथ रिएक्शन दे रहे हैं.
मयंक ऑस्टेन सूफि ने इंस्टाग्राम पेज @thedelhiwalla पर एक लव स्टोरी पोस्ट की. जिसके फोटोज में दिल्ली के सराय काले खां के एक टी स्टॉल के अफजल और सबीना दिखते है. फोटो में अफजल ने ब्लैक जींस और ब्राउन शर्ट पहन रखा है, वहीं सबीना सलवार कमीज पहने दिखती हैं.
पोस्ट में इन दोनों की कहानी के बारे में लिखा गया है- दोनों चाय प्रेमी हैं, और जब वे लोग साथ में चाय पीते हैं, तो एक ही ग्लास से पीते हैं. अफजल कहता है- हम लोगों को ऐसे ही चाय पीना अच्छा लगता है. सबीना कहती है- क्योंकि हम लोगों एक-दूसरे को पसंद करते हैं.
21 साल के अफजल और 19 साल की सबीना एक ही प्लेट में खाना भी खाते हैं. वे दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं. उन लोगों ने 1 साल पहले ही शादी कर ली थी. सबीना ने कहा- हमारा लव मैरिज हुआ था. अफजल ने कहा- हम लोगों के परिवार वाले शादी के पक्ष में नहीं थे.
अफजल एक 'बेल्दार' (मजदूर) है. सबीना ने कहा कि हमारे परिवारवाले शादी के खिलाफ इसलिए थे क्योंकि हमलोग एक-दूसरे को बचपन से ही जानते थे. लेकिन साल 2019 की सर्दियों में साथ बाजार घूमने से पहले तक हमारे बीच कोई अफेयर नहीं था.
पोस्ट में आगे बताया गया है कि कपल को एक दूसरे की बहुत सारी चीजें पसंद है. अफजल के बारे में बताते हुए सबीना ने कहा- उसका हेयर स्टाइल बहुत अच्छा है... उसके बात करने का तरीका मुझे पसंद है. वहीं सबीना के बारे में अफजल ने बताया- कहां से शुरू करूं? उसका नेचर बहुत अच्छा है. मुझे यह बात भी बहुत अच्छी लगती है कि वह हमेशा दुपट्टे में रहती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










