
छावला हत्याकांड: नशे में धुत शख्स ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, कार में लाश डालकर सो गया
AajTak
दिल्ली में 44 साल की महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नशे में धुत उसके लिव-इन पार्टनर ने पैसों को लेकर हुए झगड़े में उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को एक कार में डालकर अपने घर जाकर सो गया. ये घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके की है.
दिल्ली के छावला इलाके में हत्या की एक खौफनाक वारदात ने लोगों का दिल दहला दिया. नशे में चूर एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. इसके बाद उसकी लाश को कार में रखकर खुद घर लौट आया. घर आने के बाद उसने दोबारा जमकर शराब पी और नशे में गिरकर सो गया. अगले दिन एक पड़ोसी ने कार में लाश देखकर पुलिस को सूचना दी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम वीरेंद्र है. उसकी उम्र 35 साल है. वो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता भी है. इसके बावजूद वह पिछले दो वर्षों से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. महिला ने हाल ही में पालम में अपना एक घर बेचा था. उसे 21 लाख रुपए मिले थे. वीरेंद्र ने उन पैसों को लेकर अगस्त में अपने नाम पर छावला में तीन मंजिला घर खरीदा था.
महिला बार-बार अपने पैसे मांग रही थी, लेकिन वीरेंद्र वापस नहीं कर रहा था. इस वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे. 25 और 26 नवंबर की रात घर में दोनों ने शराब पिया. नशे में आपस में झगड़ा करने लगे. झगड़ा इतना इतना बढ़ गया कि वीरेंद्र ने अपना आपा खो दिया. उसने महिला को बिस्तर पर दबा दिया. इसके बाद अपनी कोहनी से उसका गला दबाता चला गया.
कुछ ही पलों में महिला की सांसें थम गईं. हत्या के बाद वीरेंद्र ने अपने अपराध को छिपाने की कोशिश की. उसने एक पुरुष और एक महिला दोस्त को फोन किया. दोनों उसके दोस्त थे. वो उसके घर आए और मृतका के शव को कार तक ले जाने में उसकी मदद की. इसके बाद दोनों वहां से चले गए. आरोपी कार में शव डालकर उसे ठिकाने लगाने के इरादे से निकलना चाहता था.
लेकिन वो नशे इतना धुत्त था कि कार लेकर मुश्किल से 100 मीटर ही जा पाया. मजबूरी में वापस लौटा और शव को कार में ही छोड़कर ऊपर अपने कमरे में चला गया. वहां जाकर उसने फिर शराब पी और आखिरकार गहरी नींद में सो गया. नीचे कार में उसकी लिव-इन पार्टनर की लाश पड़ी थी और ऊपर घर में हत्यारा बेसुध सो रहा था. अगली सुबह लोगों की कार पर नजर पड़ी.
एक पड़ोसी ने देखा कि कार में महिला की शव पड़ी है. उसने तुरंत PCR कॉल पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी के बारे में पता चला. पुलिस जब उसके घर में घुसी तो वो उस वक्त भी सो रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









