
छह महीने से नहीं मिली सैलरी, घर चलाना भी मुश्किल... पाकिस्तान में वायरल इस अधिकारी का वीडियो
AajTak
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा पर्यटन पुलिस छह महीने से वेतन न मिलने के मुद्दे पर सुर्खियों में है, जहां एक अधिकारी का वायरल वीडियो पूरे देश में गुस्सा पैदा कर रहा है. स्वात, ऐबटाबाद, नारन, काघान, कलाम और चितरल जैसे पर्यटन स्थलों पर तैनात कर्मी आर्थिक और मानसिक तनाव झेल रहे हैं.
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा पर्यटन पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह एक वीडियो, जिसमें एक अधिकारी बता रहा है कि पिछले छह महीनों से पर्यटन पुलिस को वेतन नहीं मिला है. यह वीडियो पूरे पाकिस्तान में तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है. साथ ही खैबर पख्तूनख्वा सरकार की इस खास फोर्स के साथ लापरवाही को लेकर नई बहस भी शुरू हो गई है.
वीडियो में अधिकारी बेहद परेशान दिखता है. वह बताता है कि स्वात, ऐबटाबाद, नारन, काघान, कलाम, चितरल और अन्य पर्यटन इलाकों में तैनात कर्मी मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना कर रहे हैं. वह कहता है, 'छह महीने हो गए हैं. हमारी सैलरी और सर्विस एक्सटेंशन फंसी हुई है. लगातार दबाव और अपमान से हम टूट चुके हैं. मैं ड्यूटी करता हूं, लेकिन पीने का पानी जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो रहीं.'
खराब होते जा रहे घर के आर्थिक हालात
कई अधिकारियों ने बताया कि वे रोजाना ड्यूटी पर आते हैं, हालांकि घर पर आर्थिक हालात बेहद खराब हैं. किराया, घर का खर्च और बच्चों की फीस तक देना मुश्किल हो गया है. उनकी नाराजगी इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि सीजन में उन्हें लंबी ड्यूटी करनी पड़ती है. ट्रैफिक संभालना, सैलानियों की मदद करना, झगड़े निपटाना और इमरजेंसी ऑपरेशनों में साथ देना, सब कुछ उन्हें बिना वेतन के करना पड़ रहा है.
क्यों हो रही सैलरी मिलने में देरी?
अधिकारियों और आंतरिक सूत्रों के मुताबिक, वेतन न मिलने की यह लंबी देरी बजट रिलीज में रुकावटों, प्रशासनिक उलझनों और मौसमी भर्ती से जुड़े मामलों का नतीजा है. वित्तीय तंगी की वजह से पर्यटन बजट समय पर जारी नहीं हो पाया. कई मंजूरियां अलग-अलग विभागों में फंसी रहीं, जिससे फंड ट्रांसफर आगे नहीं बढ़ सका. चूंकि पर्यटन पुलिस के कई जवान अस्थायी या सीजनल कॉन्ट्रैक्ट पर होते हैं. इनका समय पर रिन्यूअल न होने से वेतन और ज्यादा देर से मिलता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








