
छह घंटे चारपाई के नीचे छिप कर इंतजार करता रहा शख्स, फिर पत्नी के प्रेमी को मार दिया
AajTak
बेंगलुरु में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के लवर को मारने के लिए छह घंटे तक खाट के नीचे छिपकर इंतजार करता रहा. पेशे से कारपेंटर भरत कुमार नाम के इस शख्स ने आठ साल पहले शादी रचाई थी. 31 साल के भरत को अपनी पत्नी और शिवराज नाम के व्यक्ति के अफेयर को लेकर शक था.
बेंगलुरु में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के लवर को मारने के लिए छह घंटे तक खाट के नीचे छिपकर इंतजार करता रहा. पेशे से कारपेंटर भरत कुमार नाम के इस शख्स ने आठ साल पहले शादी रचाई थी. 31 साल के भरत को अपनी पत्नी और शिवराज नाम के व्यक्ति के अफेयर को लेकर शक था. इसके बाद ही उसने प्लान बनाकर अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) गौरतलब है कि शिवराज का भरत की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था. बुधवार की रात भरत रात 9 बजे के करीब घर आया और वो अपने कमरे की चारपाई के नीचे छिप गया. भरत के आने के लगभग डेढ़ घंटे बाद शिवराज भी उसके घर पहुंच गया था. शिवराज करीब 10.30 बजे घर आया और उसी खाट पर सो गया जहां भरत छिपा हुआ था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) भरत इसके बाद भी वहां से नहीं हिला और रात करीब 2-3 बजे उसकी पत्नी रेस्टरूम चली गई. भरत ने इसके बाद रेस्टरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शिवराज पर चाकू से हमला कर दिया. शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने भरत को शिवराज के मर्डर के आरोप में अरेस्ट कर लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










