
छपरी मतलब? जानें क्या है 'आदिपुरुष' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ये वर्ड
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शब्द छपरी बहुत ट्रेंड कर रहा है .भारत में इसे स्लैंग की तरह यूज किया जा रहा है लेकिन बहुत कम लोग ही इसका सही मतलब जानते हैं.
भारत में रहते हुए आपने कई बार लोगों के मुंह से सुना होगा- अरे क्या छपरी जैसे कपड़े पहने हैं या कैसे छपरी जैसा इंसान है. ये एक प्रकार का स्लैंग है. सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो बनाने वाले कुछ लोगों के लिए भी इस तरह कमेंट किए जाते हैं.
खासकर ये ऐसे लोगों के लिए होता है जो समाज की नजर में अजीब या खराब फैशन सेंस रखते हैं. यह शब्द शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करने लगा. छपरी शब्द क्यों वायरल हो रहा है और इसका आदिपुरुष से क्या कनेक्शन है- आइए जानें.
छपरी मतलब?
इस वर्ड को लेकर एक बेसिक गूगल सर्च आपको अर्बन डिक्शनरी के एक पेज पर ले जाएगा. इसमें लिखा है छपरी यानी "एक गैरजिम्मेदार व्यक्ति. ऐसा व्यक्ति जिसे लगता है कि ट्रेंडी हेयरकट और कपड़े उसे स्पेशल और अट्रैक्टिव बनाते हैं और समाज में बिना कोई ढंग का काम किए वह सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद करता है.''
जातिसूचक गाली हो सकता है यह वर्ड
Reddit जैसे मैसेज फोरम का एक क्विक स्कैन बताता है कि शब्द के पीछे एक काला इतिहास हो सकता है. हममें से ज्यादातर लोग बातचीत के दौरान इसका इस्तेमाल करते हैं, बिना यह जाने कि यह एक जातिवादी गाली हो सकती है. वहीं छपरी के अलावा सोशल मीडिया पर निब्बा- निब्बी जैसे शब्द भी वायरल होते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










