
छत्तीसगढ़: भालू ने अपने बच्चे को बाघ से बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी, Video Viral
AajTak
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से लड़ गई. यह घटना एक वीडियो में कैद हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वन मंत्री केदार कश्यप ने भी इसे शेयर कर मां के ममत्व की तारीफ की.
छत्तीसगढ़ के बीहड़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ती नजर आ रही है. मां की इस साहसिक जंग को देखकर हर कोई हैरान है. वन मंत्री केदार कश्यप ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मां आखिर मां होती है.'
वीडियो अबूझमाड़ के पांगुड़ क्षेत्र में बन रही एक नई सड़क के पास का है. इसमें एक मादा भालू अपने बच्चे को बाघ के हमले से बचाने के लिए उससे भिड़ जाती है. मादा भालू की इस हिम्मत के आगे बाघ को पीछे हटना पड़ता है और वह वहां से भाग जाता है. इस दिल दहला देने वाले दृश्य को स्थानीय ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
वन मंत्री ने की तारीफ छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मां के ममत्व की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई. मां की ममत्व के आगे टाइगर को वहां से भागना पड़ा.' इस वीडियो को कई अन्य नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी शेयर किया है, जिससे यह तेजी से वायरल हो रहा है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










