
छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता ने बढ़ाया देश का मान, माउंट एलब्रुस की चोटी पर फहराया तिरंगा
AajTak
छत्तीसगढ़ की बेटी और पुलिस विभाग में कार्यरत अंकिता गुप्ता ने आजादी के अमृत महोत्वस के मौके पर यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया है.
छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता गुप्ता ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. आजादी के अमृत महोत्वस के मौके पर अंकिता ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया गया तिरंगा फहराया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूरोप जाने से पहले बीते 3 अगस्त को युवा पर्वतारोही अंकिता को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था. मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर ने अंकिता गुप्ता को इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी है.
छत्तीसगढ़ की बिटिया के जज्बे को सलाम - @KabirdhamDist की सुश्री अंकिता गुप्ता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा। - मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने सुश्री अंकिता की इस सफलता पर उन्हें दी बधाई। #CGModel #HamarTiranga #chhattisgarh #NYAY pic.twitter.com/Kftgdgq7zj
अंकिता गुप्ता मूल रूप से कवर्धा की रहने वाली है और वर्तमान में वह कबीरधाम जिले में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अंकिता को यूरोप में पर्वतारोहण में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है.
यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (पश्चिम) की ऊंचाई 5642 मीटर यानी 18,510 फीट है, यहां का तापमान माइनस 25 से माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जबकि हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर तक रहती है.
इन विषम परिस्थितियों में भी 15 अगस्त की सुबह 5 बजकर 43 मिनट में तिरंगा लहराकर अंकिता ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को और यादगार बना दिया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.








