
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: नकली होलोग्राम मामले में ईडी को झटका, यूपी STF की कार्रवाई पर SC ने लगाई रोक
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से संबंधित नकली होलोग्राम मामले में नोएडा में दर्ज एफआईआर की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) की शिकायत पर पिछले साल जुलाई में ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने 2,000 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से संबंधित उत्तर प्रदेश राज्य टास्क फोर्स (STF) द्वारा दर्ज FIR में कार्रवाई पर रोक लगा दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) की शिकायत पर पिछले साल जुलाई में ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.
जस्टिस अभय एस ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ नोएडा स्थित होलोग्राम निर्माता विधु गुप्ता द्वारा दायर एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कर रही थी. अब इस मामले पर सुनवाई के लिए अदालत ने 20 सितंबर, 2024 की तारीख मुकर्रर की है. विधु को पिछले साल मई में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था.
इससे पहले विधु गुप्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में नोएडा में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी, लेकिन उनकी याचिका को बेकार माना गया.
एफआईआर के मुताबिक, विधु गुप्ता की प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स (पीएचएसएफ) को अवैध रूप से छत्तीसगढ़ के उत्पाद शुल्क विभाग को होलोग्राम की आपूर्ति करने का टेंडर दिया गया था.
'टेंडर के लिए इलेजिबल नहीं थी कंपनी'
ईडी के एक अधिकारी ने एफआईआर में कहा था कि "कंपनी टेंडर प्रोसेस में भाग लेने के लिए इलेजिबल ही नहीं थी, लेकिन कंपनी के मालिकों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों जैसे अरुण पति त्रिपाठी (स्पेशल सेक्रेटरी एक्साइज), निरंजन दास आईएएस (एक्साइज आयुक्त) और अनिल टुटेजा आईएएस ने टेंडर की शर्तों को बदला और मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को अवैध रूप से टेंडर आवंटित किया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










