
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का फिर बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में 16 नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा बॉर्डर पर तलाशी अभियान तेज
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर एरिया पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है और 16 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर एरिया पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है और 16 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है.
खबर है कि सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 16 नक्सलियों को मार गिराया है और दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई, जहां सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया ऑपरेशन
एक अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं. अभियान को शुक्रवार रात उस क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था.
तीन नक्सलियों को किया था ढेर
इससे पहले मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे. इनमें 25 लाख रुपए का इनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी शामिल था. इसके साथ ही घटनास्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








