
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार कल... तीन नए मंत्री लेंगे शपथ, इन नामों की है चर्चा
AajTak
यह मंत्रिमंडल विस्तार बीजेपी के लिए एक शक्ति प्रदर्शन है, लेकिन बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र को कम प्रतिनिधित्व देना और पुराने नेताओं की अनदेखी पार्टी के लिए जोखिम भरा हो सकता है.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को होने जा रहा है. राजभवन में सुबह 10:30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में तीन नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 हो जाएगी. यह विस्तार हरियाणा मॉडल पर आधारित है और इसमें क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को प्राथमिकता दी गई है. हालांकि, बस्तर संभाग को कम प्रतिनिधित्व देने पर विवाद की आशंका बढ़ रही है.
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरे
गजेंद्र यादव (दुर्ग शहर, ओबीसी- यादव समुदाय): कांग्रेस के अरुण वोरा को 48,697 वोटों के बड़े अंतर से हराया. 95.8% विधायी उपस्थिति के साथ सक्रिय विधायक. एम.ए. डिग्री धारक, 4 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति.
गुरु खुशवंत साहेब (आरंग, एससी- सतनामी समुदाय): 1989 में जन्मे, सबसे युवा संभावित मंत्री. 2023 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए. कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को 16,500 से अधिक वोटों से हराया.
राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर, वैश्य/अग्रवाल समुदाय): पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव को मात्र 94 वोटों से हराकर सनसनीखेज जीत हासिल की. 2018 में कांग्रेस से बीजेपी में आए. व्यवसायी पृष्ठभूमि, 10वीं तक शिक्षा.
अमर अग्रवाल (बिलासपुर, वैश्य/अग्रवाल समुदाय): दो दशक से अधिक समय से सक्रिय बीजेपी नेता. पूर्व में स्वास्थ्य, वित्त और शहरी प्रशासन जैसे अहम मंत्रालय संभाले. अनुभव के साथ मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को संतुलन प्रदान करेंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








