
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, अचानक खदान धंसने से कई ग्रामीण फंसे, अब तक पांच की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. छुई में खदान धंसने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई. जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में यह हादसा हुआ है. कई और लोगों के फंसे होने की सूचना है. उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में छुई खदान अचानक धंस गई. इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से ज्यादा ग्रामीण उसमें फंस गए थे.
सूचना के मुताबिक घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं. पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. 7 में से 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 5 और लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका. अनुमान है कि 30 से 45 मिनट में बाकी फंसे लोगों को भी निकाल लिया जाएगा.
मिजोरम में खदान ढहने से हो गई थी 12 की मौत
मिजोरम के हनथियाल जिले में 14 नवंबर को एक पत्थर खदान ढह गई थी. खनन के दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से टूटकर उन पर गिर पड़े थे, जिसके मलबे के ढेर में 12 मजदूर दब गए थे. असम राइफल्स, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था. इस हादसे में फंसे सभी मजदूरों की मौत हो गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










