
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, 6 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
AajTak
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा और बीजापुर जिलों से कुल छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से तीन सुकमा और तीन बीजापुर से पकड़े गए हैं. इनमें एक इनामी माओवादी भी शामिल है.
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा और बीजापुर जिलों से कुल छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से तीन सुकमा और तीन बीजापुर से पकड़े गए हैं. इनमें एक इनामी माओवादी भी शामिल है. उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं. इनमें 'टिफिन बम', डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड सहित बम बनाने के सामान शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान माओवादी पोडियाम नंदा (40) को गिरफ्तार किया गया. वो माओवादी संगठन की केरलापाल एरिया कमेटी के तहत मिलिशिया कमांडर के तौर पर सक्रिय था. उसके सिर पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था. उसके साथ दो और नक्सली हेमला जोगा (28) और हेमला गंगा (45) भी गिरफ्तार किए गए हैं.
नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड, स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने की है. बीजापुर जिले में शनिवार को एक ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को पकड़ा गया. इनमें सुक्की हेमला (50), सोमा उइका (35) और कल्लू हपका (22) शामिल हैं. ये गिरफ्तारी बीजापुर थाना क्षेत्र के पेद्दाकोरमा और बोदला-पुसनार गांवों के बीच जंगल में हुई कार्रवाई के दौरान हुई है.
इस अभियान में कार्रवाई में जिला रिजर्व गार्ड, स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ की 222वीं बटालियन और विशिष्ट कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की 201वीं और 202वीं बटालियन शामिल थीं. नक्सलियों के पास से माओवादी वर्दी, नक्सली साहित्य और एक रंगीन प्रिंटर मशीन बरामद किया गया. तीनों नक्सली 29 जुलाई को पेद्दाकोरमा-बोडला-पुसनार के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल थे.
नक्सल प्रभावित इलाकों में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल लगातार अभियान चला रहे हैं. इससे पहले 30 जुलाई को बीजापुर जिले में छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें दो नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित था. बताते चलें कि नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाया जा रहा था. इस दौरान सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिए हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






