
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी
AajTak
बिलासपुर शहर में बीते बुधवार को कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. सकरी चौक के पास कार सवार नेता संजू त्रिपाठी पर अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. संजू त्रिपाठी बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री थे.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बिलासपुर शहर के सकरी चौक के पास कार सवार नेता पर अज्ञात हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की. शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
बिलासपुर शहर में बीते बुधवार को कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. सकरी चौक के पास कार सवार नेता संजू त्रिपाठी पर अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह अपनी निजी कार एमजी हेक्टर से शहर के लिए निकले थे. संजू त्रिपाठी बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री थे. शहर में दिन दहाड़े कांग्रेस नेता की इस घटना से हड़कंप मच गया है.
इस घटना के बाद एसपी पारुल माथुर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार, दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया. कांग्रेस नेता पर छह राउंड फायरिंग की गई. इस घटना से पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस नेता की हत्या के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी.
इस घटना का एसपी से लेकर आईजी समेत सभी अधिकारियों ने संज्ञान लिया है. जानकारी के मुताबिक, एक से अधिक हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया है. सूत्रों के अनुसार, पुराने विवाद की वजह से हत्या होने की आशंका है. कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी ने बीते एक दिसंबर को ही अपना जन्मदिन मनाया था और तभी से वह टारगेट पर थे.
(इनपुट- मनीष शरण)

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







