
छत्तीसगढ़: जशपुर में गाड़ी से रौंदे जाने की वारदात में गई एक की जान, सीएम भूपेश बघेल ने किया 50 लाख रुपये के मुआवजे का एलान
ABP News
Jashpur Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे एक युवक की मौत हो गई. मृतक के परिजनों को सीएम ने 50 लाख देने का एलान किया है.
Jashpur Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक ने घटना के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. कार से कुचलने के बाद जिस व्यक्ति की मौत हुई उसके परिजनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 50 लाख रुपये देने का एलान किया है.
जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार कार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को कुचल दिया. इस घटना में 21 वर्षीय गौरव की मौत हो गई है और 17 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने कार सवार मध्य प्रदेश निवासी 21 वर्षीय बबलू विश्वकर्मा और 26 वर्षीय शिशुपाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है. कार सवारों पर आरोप है कि वे वाहन से गांजे की तस्करी कर रहे थे."

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











