
छत्तीसगढ़ खनन मामले में CM बघेल की करीबी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार
AajTak
छत्तीसगढ़ खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यलय में उप सचिव के रूप में काम कर रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर गिरफ्तारी की तलवार पहले से लटक रही थी, एजेंसी ने अब पूछताछ कर उन्हें अरेस्ट किया है.
छत्तीसगढ़ खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यलय में उप सचिव के रूप में काम कर रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में लंबे समय से उनके खिलाफ जांच चल रही थी, आयकर विभाग ने भी रेड मारी थी, ऐसे में गिरफ्तारी की तलवार पहले से लटक रही थी, एजेंसी ने अब पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर ली है.
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में कोयले के अवैध खनन के लिए पूरी रणनीति बना रखी थी. बड़ी बात ये है कि आरोपियों द्वारा लगातार पैसों की लेन-देन की जा रही थी. उन्हीं पैसों से कई जगह बेनामी संपत्ति भी खरीदी गई थी.
क्या है ये पूरा मामला, जांच कहां तक पहुंची?
इस मामले में सबसे पहले आयकर विभाग द्वारा जांच शुरू की गई थी. उस जांच के आधार पर ही ईडी को मामले के साथ जोड़ा गया और मनी लॉन्ड्रिंग की धाराएं लगाई गईं. ईडी इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन अधिकारियों का इस घोटाले में सक्रिय रोल था, किसे सबसे ज्यादा फायदा पहुंच रहा था. अभी के लिए ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर एक बड़ा कदम उठा लिया है. उनसे पूछताछ के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं.
ईडी ने इस मामले में 11 अक्टूबर को भी बड़ी कार्रवाई की थी. कई जगहों पर रेड डाल सबूत इकट्ठा किए गए थे. बड़ी संख्या में नकदी तो मिली ही थी, करोड़ों के गहने भी जब्त किए गए. लेकिन मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी फरार पाया गया था, कलेक्टर रानु साहू भी जांच एजेंसी की रडार से दूर रहीं.
कौन हैं सौम्या चौरसिया?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










