
छत्तीसगढ़: क्या मुहूर्त का इंतजार कर रही हैं राज्यपाल? आरक्षण विधेयक पर बोले भूपेश बघेल
AajTak
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके पर दो आरक्षण विधेयकों को मंजूरी देने में देरी पर संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके पर दो आरक्षण विधेयकों को मंजूरी देने में देरी पर संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पूछा कि क्या गवर्नर विधेयकों पर हस्ताक्षर करने के लिए किसी मुहूर्त का इंतजार कर रही हैं?
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्यपाल द्वारा विधेयकों को लंबित रखना "संविधान के तहत दिए गए अधिकारों का दुरुपयोग" है. साथ ही उन्होंने पूछा कि मार्च में कौन सा मुहूर्त निर्धारित है, जब वह हस्ताक्षर करेंगी? ये बिल दिसंबर में पारित हुए थे. बीजेपी इस पर भले ही चुप है, लेकिन बीजेपी के इशारे पर बिलों को रोका गया है.
सीएम बघेल ने कहा कि यह राज्य के युवाओं के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल मार्च तक इंतजार कर रही हैं? क्या वह शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षाएं निर्धारित हैं, जिसके बाद शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश शुरू होंगे और विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती परीक्षाएं भी लंबित हैं.
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 2 दिसंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण) संशोधन विधेयक और छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्थान (एडमिशन में आरक्षण) संशोधन विधेयक पारित किया था.
विधेयकों के अनुसार अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को चार प्रतिशत का कोटा मिलेगा, जिससे राज्य में कुल आरक्षण 76 फीसदी हो जाएगा.
ये भी देखें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









