
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर-SP ऑफिस में तोड़फोड़-आगजनी
AajTak
यह प्रर्दशन बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हो रहा था. वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सतनामी समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही थी.
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के लोगों द्वारा उग्र प्रदर्शन किए जाने की खबर सामने आई है. असल में सतनामी समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. यहां प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनाम समाज के लोग पहुंचे थे और दशहरा मैदान में एकजुट होकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान आक्रोशित भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई और आरोप है कि समाज की आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बाजी कर दी.
प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल इस प्रदर्शन में कइयों को चोट आई है और कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई और भीड़ ने बेरिकेडिंग तोड़ दी. यहां से वह कलेक्टर परिसर में घुस गए और कलेक्ट्रेट में भी तोड़फोड़ करते हुए लगभग 3 दर्जन मोटरसाइकिल व एक दर्जन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया. भीड़ का आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भाग खड़े हुए.
सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे लोग यह प्रदर्शन बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हो रहा था. वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सतनामी समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही थी. उधर, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
17 मई को गिरौदपुरी धाम में हुई थी तोड़फोड़ बता दें कि, बलौदा बाजार जिले में बीती 17 मई को गिरौदपुरी धाम के अमर दास गुफा में असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की थी और वहां लगे जैतखाम को तोड़ दिया था. इसके बाद से सतनामी समाज बेहद आक्रोशित था. समाज के लोगों ने तब भी गिरौदपुरी चौकी में जमकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लोगों ने तब न्यायिक जांच की मांग की थी, जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस मामले पर न्यायिक जांच के आदेश भी दिए थे.
आक्रोशित भीड़ ने निकाली रैली सोमवार को बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में पूरे प्रदेश भर से सतनामी समाज के हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और रैली निकाली. वह एकजुट होकर कलेक्टर का घेराव करने के लिए निकले. इधर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, लेकिन हजारों की जनसंख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस-प्रशासन भी नहीं टिक पाया. लोगों की भीड़ कलेक्टर और एसपी ऑफिस जाने वाले रास्तों पर तोड़फोड़ करते हुए बढ़ती गई. इस दौरान आरोप है कि उन्होंने पुलिस के जवानों पर जमकर पत्थरबाजी और डंडे भी बरसाए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








