
छत्तीसगढ़ के जंगल में ब्लास्ट से युवती की मौत, नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई IED से गई जान
AajTak
विस्फोट स्थल पीडिया गांव से करीब 20 किमी दूर है, जहां शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये थे. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों, कच्चे रास्तों और जंगलों में आईईडी लगाते हैं.
छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र की एक आदिवासी युवती नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई, जिससे युवती की मौत हो गई. मामला मल्लूर गांव का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्लूर निवासी शांति पुनेम तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी. इसी दौरान वह आईईडी की चपेट में आ गई. इस घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से 25 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांति पुनेम गंगालूर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर मल्लूर गांव के पास तेंदू पत्ते इकट्ठा कर रही थीं, तभी विस्फोट में उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने कहा, अपने काम में व्यस्त पुनेम ने प्रेशर आईईडी पर कदम रख दिया, जिससे विस्फोट हो गया.
विस्फोट स्थल पीडिया गांव से करीब 20 किमी दूर है, जहां शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये थे. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों, कच्चे रास्तों और जंगलों में आईईडी लगाते हैं. उन्होंने कहा कि अतीत में बस्तर में कई नागरिक उग्रवादियों द्वारा बिछाए गए ऐसे विस्फोटकों का शिकार हुए हैं.
बीजापुर में, 20 अप्रैल को गंगालूर इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 अप्रैल को उसी जिले के मिरतुर इलाके में इसी तरह के विस्फोट में सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की जान चली गई. संबंधित घटनाक्रम में शनिवार को धमतरी और गरियाबंद जिले की सीमा से लगे जंगलों में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










