
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सनसनीखेज वारदात, घर में मिली माता-पिता और बेटी की लाश, पुलिस तलाश रही सुराग
AajTak
SP सिद्धार्थ तिवारी ने आगे बताया कि फिलहाल वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. यह हत्या का मामला है या नहीं, यह तो विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने कहा कि एक पुलिस टीम के साथ-साथ फोरेंसिक कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है.
Triple Murder or Death Mystery: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाशें मिलने से सनसनी फेल गई. मरने वालों में एक दंपत्ति और उनकी 2 साल की बेटी शामिल है. जिनके जिस्म पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मौजूद हैं. अब पुलिस ने इस मामले की छानबीन तो शुरु कर दी है, लेकिन वे इस वारदात के बारे में अभी तक ये नहीं बता पा रहे हैं कि ये मामला हत्या का है या नहीं.
कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह घटना उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कुकरीचोली गांव की है. वहां रहने वाले कुछ लोगों ने गुरुवार की सुबह पुलिस को इस वारदात के बारे में सूचना दी.
SP सिद्धार्थ तिवारी ने आगे बताया कि फिलहाल वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. यह हत्या का मामला है या नहीं, यह तो विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक पुलिस टीम के साथ-साथ फोरेंसिक कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है. ताकि वे मौका-ए-वारदात पर हर एंगल से छानबीन करके सबूत जमा कर सकें.
मौके पर जाने वाले पुलिस अफसरों के मुताबिक, जब वे मौका-ए-वारदात पर पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा कि घर में महिला और बच्ची की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, जबकि घर के मुखिया यानी महिला के पति की लाश घर के फर्श पर पाई गई. पुलिस अधिकारी की मानें तो मृतक के जिस्म पर तेज धार वाले हथियारों के निशान साफ देखे जा सकते थे.
इस मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जयराम रजक (28), उनकी पत्नी सुजाता (25) और उनकी बेटी जैसिका के रूप में हुई है. तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








