
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में लगी आग, कई किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज, 6 लोग जख्मी
AajTak
आग लगने की घटना बेमेतरा जिले से 70 किलोमीटर दूर बोरसी नाम के गांव में हुई है. मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमें भी पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है. मौके पर एंबुलेंस भी बुलाई गई हैं. आग इतनी भीषण है कि कई काफी दूर तक इसकी लपटें देखी जा सकती हैं. वहीं फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई पड़ी.
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह बड़ा धमाका हुआ. इसके बाद देखते ही देखते फैक्ट्री को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की घटना बेमेतरा जिले से 70 किलोमीटर दूर बोरसी नाम के गांव में हुई है.
बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं. हालांकि इसको लेकर मृतकों और घायलों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
उधर, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. फिलहाल आग लगने का कारणों का नहीं चल पाया है. मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमें भी पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है. मौके पर एंबुलेंस भी बुलाई गई हैं. आग इतनी भीषण है कि कई काफी दूर तक इसकी लपटें देखी जा सकती हैं. वहीं फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई पड़ी.
बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत भी हो सकती है, क्योंकि घटना के समय कर्मचारी फैक्ट्री में ही मौजूद थे. वहीं आग की चिंगारियों से आसपास के रिहायशी इलाके को भी नुकसान पहुंचा है. धमाकों के बाद फैक्ट्री का मलबा दूर तक जाकर गिरा. इससे आसपास के लोगों भी दहशत में आ गए.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










