
छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
AajTak
कांग्रेस ने 90 विधानसभा वाले राज्य में अब तक 83 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रविवार को 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होंगे. वोटों की गिनती चार अन्य राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होगी.
कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पार्टी के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दुर्ग शहर से मैदान में उतारा गया है. मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. इसी के साथ पार्टी ने 90 विधानसभा वाले राज्य में अब तक 83 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
नई लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने मौजूदा विधायक विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम विधानसभा सीट से, पंकज शर्मा को रायपुर ग्रामीण से और महंत राम सुंदर दास को रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. जितिन जयसवाल जगदलपुर से और शैलेश पांडे बिलासपुर से चुनाव लड़ेंगे.
बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होंगे. वोटों की गिनती चार अन्य राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होगी.
कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार दोहराने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने 2018 के चुनावों में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की और सरकार बनाई. भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई, जबकि जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः 5 और 2 सीटें मिलीं. सदन में कांग्रेस की मौजूदा ताकत 71 है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











