
छठे चरण की 58 सीटों पर वोटिंग आज... मनोज तिवारी, महबूबा मुफ्ती और राज बब्बर समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर
AajTak
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है, उनमें बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं. इसके साथ ही ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा.
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 25 मई को 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. 58 सीटों पर 11 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं. इन 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है, उनमें बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं. इसके साथ ही ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा.
11.13 करोड़ वोटर्स में से 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. चुनाव आयोग ने दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित शहरी केंद्रों में मतदाताओं से शनिवार को बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है. चुनाव आयोग (ईसी) ने 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर लगभग 11.4 लाख मतदान अधिकारियों को तैनात किया है. भारत के बड़े हिस्से में गर्मी के प्रकोप के चलते चुनाव आयोग ने चुनाव अधिकारियों और राज्यों को पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए हैं. चुनाव के शुरुआती 5 चरणों में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 428 सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया है.
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
छठे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर समेत मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर लाल खट्टर, मनोज तिवारी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता राज बब्बर और कन्हैया कुमार शामिल हैं.
दिल्ली की सभी 7 सीटों पर टक्कर

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







