
छठे चरण का चुनाव संपन्न, 58 सीटों पर 59.06% मतदान, जानें किस राज्य में कितनी वोटिंग
AajTak
चुनाव आयोग के मुताबिक, छठे चरण में 58 सीटों पर शाम 7.45 बजे तक 59.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. उत्तरप्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 54.03 फीसदी, जम्मू की एक लोकसभा सीट पर 52.28 फीसदी वोट डाले गए.
लोकसभा चुनाव के महासमर में आज छठे चरण के तहत 7 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हुई. इन आठ राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्विम बंगाल, झारखंड़, ओडिशा, हरियाणा और दिल्ली में वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक, छठे चरण में 58 सीटों पर शाम 7.45 बजे तक 59.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
चुनाव के मुताबिक, बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर 53.30 फीसदी मतदान हुआ. उत्तरप्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 54.03 फीसदी, जम्मू की एक लोकसभा सीट पर 52.28 फीसदी वोट डाले गए. वहीं, पश्विम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर 78.19 फीसदी, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 58.37 फीसदी, दिल्ली की सभी सात सीटों पर 54.48 फीसदी, झारखंड़ की चार लोकसभा सीटों पर 62.74 फीसदी और ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों पर 60.07 फीसदी वोट डाले गए. ये सभी आंकड़ें शाम 7.45 बजे तक के हैं.
दिल्ली में बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला दिल्ली में सभी सातों सीटों पर बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला रहा. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे. AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. भाजपा ने 2019 में सभी सात सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल की थी और इस बार अपने जीते हुए 6 सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया.
हरियाणा में इनके बीच चुनावी जंग हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, सिरसा, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद पर शनिवार को मतदान हुआ. भाजपा ने करनाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ उम्उमीदवार बनाया.
कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की उम्मीद में तीन बार के सांसद राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ गुरुग्राम से राज बब्बर को मैदान में उतारा. कांग्रेस ने रोहतक लोकसभा सीट से भूपिंदर सिंह हुडा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुडा को बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा के खिलाफ टिकट दिया.
भाजपा ने नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) के सुशील गुप्ता और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के अभय सिंह चौटाला से है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










