
चौधरी देवीलाल की विरासत, जाट पॉलिटिक्स, पर विवाद पर विवाद..., ऐसी रही ओम प्रकाश चौटाला की पूरी पॉलिटिक्स
AajTak
ओम प्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. शिक्षक भर्ती घोटाले में ओम प्रकाश ने सजा काटी और फिर राजनीति में सक्रिय हो गए थे. उन्होंने आखिरी बार 2005 में रोड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ा था.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला नहीं रहे. वे 89 साल के थे. ओम प्रकाश पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख थे. हरियाणा की राजनीति में चौटाला फैमिली का खासा दबदबा रहा है. विधानसभा चुनाव से ठीक से पहले ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया था कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब वो 115 साल तक जीवन व्यतीत करने वाले हैं. हालांकि, कुदरत ने किस्मत में यहीं तक का सफर तय करके रखा था.
ओम प्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. शिक्षक भर्ती घोटाले में ओम प्रकाश ने सजा काटी और फिर राजनीति में सक्रिय हो गए थे. उन्होंने आखिरी बार 2005 में रोड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ा था. चौटाला परिवार मूल रूप से हिसार का रहने वाला है और ये इलाका जाटों का गढ़ माना जाता है. हरियाणा की राजनीति में जाट समुदाय का अच्छा खासा प्रभाव है. राज्य में करीब 26 से 28 फीसदी आबादी है और 36 विधानसभाओं में प्रभाव है.
ओम प्रकाश, हरियाणा के दिग्गज नेता रहे चौधरी देवीलाल के बेटे थे. देवीलाल देश के डिप्टी पीएम भी रहे हैं. दो बार मुख्यमंत्री भी चुने गए. देवीलाल को ताऊ के नाम से जाना जाता था.
चौटाला फैमिली की हरियाणा की राजनीति में 'धमक'
चौधरी देवीलाल का परिवार हरियाणा की सियासत के केंद्र में रहता है. इस परिवार के सदस्य जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से लेकर कांग्रेस और बीजेपी तक का हिस्सा रहे हैं. इस फैमिली से जुड़े सदस्य पार्टियां बदलते रहे, लेकिन कुनबे की चमक और धमक राजनीति के मैदान में धुंधली नहीं पड़ी. हिसार जिले के तेजाखेड़ा गांव में जन्मे देवीलाल 15 साल की उम्र में आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे.
1930 में महात्मा गांधी के आंदोलन में शामिल हुए तो जेल जाना पड़ा. 1938 में वे कांग्रेस का हिस्सा बने. 1942 में 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' आंदोलन के दौरान करीब दो साल तक जेल में रहना पड़ा. देवीलाल देश के उपप्रधानमंत्री रहे और दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. उनके बेटे ओमप्रकाश चौटाला भी हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. चौथी पीढ़ी से आने वाले दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम रहे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









