
चोर ने लौटाया चोरी किया एंड्रॉयड फोन, कहा- 'मुझे लगा ये iPhone है', जानिए पूरा मामला
AajTak
iPhone की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. दरअसल, एक नया मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को मास्क पहने हुए दो लोगों ने मिलकर लूट लिया, उनके पास बंदूक थी. हालांकि उस दौरान हैरान करने वाली घटना भी हुई, जब एक चोर ने लूटा हुआ फोन वापस कर दिया, क्योंकि उसे लगा वह आईफोन है, लेकिन वह एंड्रॉयड फोन निकला.
स्मार्टफोन चोरी और स्नैचिंग की घटना काफी आम है, जहां कई बार पैदल चलते हुए लोगों के फोन बाइकर्स स्नैच कर ले जाते हैं. आज हम आपको अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें चोर ने खुद वापस आकर चोरी किया हुआ स्मार्टफोन वापस कर दिया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
दरअसल, बीते महीने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एक व्यक्ति को दो बंदूकधारी ने लूट लिया. इस लूट में व्यक्ति की जेब में मौजूद सभी आइटम को छीन लिया गया. इसमें मोबाइल, कार की चाबी आदि शामिल थे. इसके बाद वे भागने लगे, थोड़ी दूर से एक चोर वापस आया और चुराया हुआ स्मार्टफोन वापस कर दिया. विक्टिम की पत्नी ने बताया कि चोरों को लगा कि वह आईफोन है, जबकि वह एंड्रॉयड स्मार्टफोन था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉशिंगटन डीसी में रहने वाले पति-पत्नी अचानक एक लूट का शिकार हो गए. दरअसल, पत्नी देर रात की शिफ्ट के बाद घर लौट रही थी, तभी उनके पति उनकी मदद के लिए घर से बाहर आ गए. उन्होंने कार को अपार्टमेंट के बाहर पार्क किया था, इतने में वहां मास्क पहने हुए दो व्यक्ति आ गए.
ये भी पढ़ेंः iPhone 15 पर बंपर ऑफर, आधे दाम में खरीदने का मौका
मास्क पहने हुए दो बंदूकधारियों ने व्यक्ति को पकड़ा और उनकी पॉकेट में मौजूद सभी सामान को लूट लिया. इसमें कार की चाबी और स्मार्टफोन शामिल था. हालांकि उन्होंने फोन रिटर्न कर दिया. दरअसल, महिला ने बताया कि कार को पार्क करने के बाद कुछ लुटेरे आए, पहले उन्होंने सामान लूटा और भागने लगे. इसके बाद उनमें से एक चोर पैदल वापस आया और उसने कहा कि ये एंड्रॉयड है. यह मुझे नहीं चाहिए, मुझे लगा कि यह एक iPhone है. iPhone लूट की यह कोई पहली अनोखी घटना नहीं है.
दरअसल, इस साल सितंबर में अमेरिका स्थित एक शहर में हुडी पहने कुछ लोगों ने शोरूम में घुसकर iPhone और Apple के अन्य प्रोडक्ट को लूट लिया. यह लूट इस अंदाज में हुई, जैसे कोई फिल्म सीन हो. इसमें कई टीनएजर्स भागते हुए आए और शोरूम में घुसकर सामने लूटने लगे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को पकड़ा भी था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








