
चोर को नहीं पसंद आया Samsung का फोन, छीन कर किया वापस, कहा मुझे लगा OnePlus है
AajTak
हम में से कई लोग फोन के छीना-झपटी के शिकार हुए हैं. इसके बाद हमारा फोन शायद ही मिलता है. अभी एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसमें फोन छीनने के कुछ देर बाद चोर ने आकर फोन लौटा दिया क्योंकि फोन का मॉडल OnePlus 9 Pro नहीं था.
हम में से कई लोग फोन के छीना-झपटी के शिकार हुए हैं. पब्लिक प्लेस में फोन के चोरी या छीन कर भाग जाने की शिकायतें अक्सर आती रहती है. इसके बाद फोन के खोने की शिकायत दर्ज करवा कर हमें नया फोन खरीदना पड़ता है. पुराने फोन के डेटा फोन के साथ ही चले जाते हैं. अभी हाल में ही एक ट्विटर यूजर ने एक ऐसी घटना शेयर की जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए. दरअसल फोन छीनने के कुछ देर बाद चोर ने आकर फोन लौटा दिया क्योंकि फोन का मॉडल OnePlus 9 Pro नहीं था. इस अजीब स्थिति के शिकार हुए ट्विटर यूजर Debayan Roy ने इसको लेकर पोस्ट भी शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो नोएडा सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास अपने फोन से चैट कर रहे थे. तभी ब्लैक मास्क पहने एक व्यक्ति उनका फोन छीन कर भाग गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











