
चोर का इरादा था घर में हाथ साफ़ करना, लेकिन 'खर्राटों' के चक्कर में लेने के देने पड़ गए!
AajTak
चीन में चोरी की कोशिश का अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक घर में चोरी करने पहुंचे चोर के साथ जो हुआ वह हंसी का किस्सा बन गया है. दरअसल, ये चोर अपनी ही बेवकूफी से रंगे हाथों पकड़ा गया.
दुनिया में एक से एक आलसी लोग हैं. इनमें से कुछ तो ऐसी अति कर देते हैं कि हंसी का पात्र बन जाते हैं. हाल में चीन से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक घर में देर रात एक चोर घुसा. उसका इरादा तो चोरी करने का ही था लेकिन जब उसने अंदर लोगों को बात करते हुए सुना तो वह घबरा गया. इसलिए, उसने घर के मालिकों के सोने तक एक अलग कमरे में इंतजार करने का फैसला किया.
यहां छुपे रहकर उसने सिगरेट पी और इंतजार करते करते उसकी आंख लग गई और वह सो गया. कुछ देर में टैंग नाम की घर की मालकिन अपने परिवार के साथ सो गई. लेकिन उसकी नींद तब खुली जब उसे खर्राटों के तेज आवाज आने लगी. उसे लगा कि शायद ये आवाज पड़ोसी के घर से आ रही है. लेकिन थोड़ी देर में जब वह अपने बच्चे के लिए दूध लेने को उठी तो आवाज और तेज आने लगी. टैंग ने दूसरे कमरे में जाकर छाना तो एक अंजान शख्स को सोता देखकर हैरान रह गई. इसके बाद टैंग ने तुरंत उस कमरे का दरवाजा बंद किया और घर वालों को जगाकर पुलिस को फोन मिलाया.
पुलिस ने तुरंत पहुंचकर चोर को गिरफ्तार किया. घटना 8 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की है. यांग नाम के इस चोर को साल 2022 में भी एक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि इस बार चोरी और घुसपैठी का ये मामला मीडिया में आने के बाद यांग का खूब मजाक उड़ा. लोगों ने कहा- पहला चोर होगा जिसने खुद के आलस के चलते पुलिस को बुला लिया है. वहीं किसी और ने मजे लेते हुए कहा- बेचारा ओवरटाइम काम करके थक गया होगा इसलिए सो गया होगा. एक शख्स ने कहा- जानने वाली बात ये होगी कि चोरी करने की जगह सो जाने के लिए इस शख्स को क्या सजा दी जाएगी . कुछ समय पहले चीन में ऐसा ही मामला सामने आया था. इसमें एक चोर तब पकड़ा गया था जब वह घर के मालिक के पलंग के नीचे सोता पाया गया था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








