
चोरी हुई 50 लाख की कार, पुलिस से पहले महिला ने खुद ढूंढ निकाला!
AajTak
'लैंड रोवर डिस्कवरी' कार महिला की पार्किंग से चोरी हो गई थी, उन्होंने पुलिस को सूचना दी. लेकिन पुलिस ने इस मामले में ढुलमुल रवैया दिखाया. फिर महिला ने खुद 'जासूस' बन कार ढूंढ निकाली.
एक महिला की लैंड रोवर डिस्कवरी (Land Rover Discovery) कार चोरी हो गई थी. जिसे महिला ने GPS ट्रैकर की मदद से ढूंढ निकाला. महिला को घर से करीब 3 किलोमीटर दूर कार मिल गई. उन्होंने कार को प्राइवेट कार पार्किंग में खड़ा किया था.
'डेलीमेल' के मुताबिक, जो कूम्बस नाम की महिला, बेटरसी (ब्रिटेन) की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि जिस जगह उन्होंने अपनी कार पार्किंग में लगाई थी, उन्हें लगा था कि वह जगह पूरी तरह सुरक्षित है.
जैसे ही कार चोरी हुई, उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी. लेकिन जो कूम्बस के मुताबिक, पुलिस ने इस बात पर उतना ध्यान नहीं दिया. बता दें कि महिला की लैंड रोवर डिस्कवरी में keyless एन्ट्री की सुविधा मौजूद थी. ब्रिटेन में इस कार की कीमत करीब 50 लाख रुपये है.
फिर ऐसे पकड़ में आई कार 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कुछ साल पहले कार की इंश्योरेंस कंपनी में बदलाव किया था. इसके बाद उन्होंने बाया माइल्स (By Miles) कंपनी से इंश्योरेंस करवाया. नए इंश्योरेंस में महिला को कार के ड्राइव डिस्टेंस के हिसाब से प्रीमियम देने होते हैं. इसी वजह से उनकी कार में इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जीपीएस ट्रैकर भी लगाया गया है. और उसे ऐप के जरिए ट्रैक किया जा सकता है.
इंश्योरेंस कंपनी के ऐप से महिला ने अपनी कार को सर्च करना शुरू किया. उनकी कार उनके घर से करीब 3 किलोमीटर दूर पर ही खड़ी थी.
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. वह खुद भी ढूंढते-ढूंढते वहां पहुंच गईं जहां कार खड़ी हुई थी. लेकिन उनकी कार का नंबर बदला हुआ था. लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी चाबी इस्तेमाल की, ये चालू हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










