
चोरी हुआ फोन पाने के लिए James Bond बना शख्स! गूगल मैप्स की मदद से पकड़ा चोर
AajTak
इस शख्स का पिता ट्रेन से यात्रा कर रहा था. तभी किसी ने उनका फोन और बैग चोरी कर लिया. जिसे वापस पाने के लिए शख्स ने गूगल मैप्स का सहारा लिया. लोग इसकी घटना की तुलना जेम्स बॉन्ड की फिल्म से कर रहे हैं.
तमिलनाडु के एक शख्स ने अपने पिता के चोरी हुए फोन और बैग को वापस पाने के लिए ऐसा रास्ता अपनाया, जिसके बाद से लोग उसकी तुलना जेम्स बॉन्ड से कर रहे हैं. इस शख्स ने सामान को वापस हासिल करने के लिए गूगल मैप का लोकेशन-शेयरिंग फीचर इस्तेमाल किया. इस शख्स का नाम राज भगत पी है. ये घटना तब हुई, जब राज भगत के पिता नागरकोइल काचीगुडा एक्सप्रेस से नागरकोइल से त्रिची तक ट्रेन से जा रहे थे. उनकी इस यात्रा के दौरान, एक व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाया और उनका सामान चुरा लिया. वो फिर तिरुनेलवेली जंक्शन पर उतर गया. लेकिन राज भगत ने सामान की तलाश के लिए वो करना शुरू कर दिया, जिसे सोशल मीडिया पर लोग 'जेम्स बॉन्ड मूवी' बता रहे हैं.
वो कहते हैं, 'जब मेरे पिता को इसका एहसास हुआ, तो उन्होंने ट्रेन में तलाश शुरू की और अपने दोस्त के फोन से मुझे सुबह 3:51 बजे फोन किया और बताया कि उनका फोन चोरी हो गया है. हमारे परिवार के लोगों के फोन पर लोकेशन शेयरिंग ऑन रहता है. इसका मतलब था कि मैं मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक कर सकता हूं. जब मैंने इसकी जांच की, तो मुझे पता चला कि मोबाइल तिरुनेलवेली में मेलापलायम के पास कहीं है. इसलिए मैंने अनुमान लगाया कि चोर दूसरी ट्रेन में नागरकोइल वापस लौट रहा होगा.'
बिना देरी किए राज भगत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस की मदद मांगी. वो चोर की रियल लोकेशन ट्रैक कर रहे थे. सभी लोग रेलवे स्टेशन पर आए और चोर की तलाश करने लगे. राज भगत ने कहा, 'मैंने अपने दोस्त से कहा कि लोकेशन सही है और चोर बस हमसे कुछ ही कदम दूर है. वो अन्ना बस स्टैंड पर रुका. इसके 2-3 मिनट बाद ही गूगल मैप से मुझे 2 मीटर दूर की लोकेशन मिली. चोर मेरे पीछे ही खड़ा था. मैंने उसके पास बैग देखा. बस स्टैंड पर लोगों की मदद से हमने चोर को पकड़ लिया. इसके बाद हमने उससे फोन और बैग वापस ले लिया.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











