
चोरी का iPhone अब कोई नहीं कर पाएगा यूज़, Apple ला रहा ऐसा फीचर
AajTak
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए नया फीचर डेवलप किया है. इस फीचर का नाम Stolen Device Protection है. यह आईफोन और उसमें मौजूद डेटा को चोरी होने से बचाएगा. दरअसल, यह फीचर ऑटोमैटिक काम करेगा और चोरी होने के बाद ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानतें हैं.
Apple के iPhone की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. कंपनी अपने डिवाइस में कई नए इनोवेशन भी करती है, जिन्हें यूजर्स पसंद भी करते हैं. अब Apple एक नया फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से iPhone को चोरी होने से बचाने में मदद मिलेगी. इस फीचर का नाम Stolen Device Protection है.
Apple iPhone यूजर्स के लिए iOS का नया वर्जन ला रहा है. इसमें Stolen Device Protection मिलेगी, जो आईफोन पर सेकेंडरी सिक्योरिटी लेयर लगाने का काम करेगी. ऐसे में चोर, आईफोन को चोरी करने के बाद आसानी से अनलॉक नहीं कर पाएंगे और अगर वह पासकोड से अनलॉक भी कर लेते हैं, तो फोन से जरूरी डेटा चेंज नहीं कर पाएंगे.
ये भी पढ़ेंः अगले साल ऐपल बंद कर देगा ये पॉपुलर डिवाइस, iPad यूजर्स के लिए बड़ी खबर
iPhone को चोरी होने से बचाने और जरूरी डेटा को सेफ रखने के लिए यह अपकमिंग फीचर अपने-आप ऑन हो जाएगा. जैसे ही हैंडसेट किसी ऐसी लोकेशन पहुंचेगा, जहां आमतौर पर वह नहीं जाता है, तो वह फीचर ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा. इसके बाद यूजर्स को डिवाइस इस्तेमाल करने के लिए ऑथेंटिकेट करना होगा. ऑथेंटिकेट के लिए पासकोड और Face ID का यूज़ करना होगा. Apple ID को चेंज करने के लिए या Factory Reset करने के लिए पासपकोड और Face ID का यूज़ करना होगा.
नई लोकेशन पर एक बार फेस आथेंटिकेट फेल हो जाता है, तो दोबारा फेस ऑथेंटिकेट का ऑप्शन एक घंटे के बाद ओपेन होगा. Apple के ऑफिसर स्टॉक रैडक्लिफ ने iPhone की सिक्योरिटी पर फोकस करते हुए कहा है कि उनके डेटा इनक्रिप्शन ने इंडस्ट्री स्टैंडर्ड सेट किए हैं.
चोर बिना पासकोड के उस फोन का डेटा एक्सेस नहीं कर पाएगा. अगर वह चोरी छिपे पासकोड देख भी लेता है, उसके बाद भी डेटा एक्सेस करना उसके लिए मुश्किल होगा. डिवाइस में एक एडवांस लेयर होगी, जो डेटा को एक्सेस नहीं करने देगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










