
चोरी करने पहुंचा चोर, ऐसा फिसला कि घंटों तक रेलिंग में फंसा रहा सिर
AajTak
चोरी करने के इरादे से एक चोर घर के अंदर घुस रहा था लेकिन अंदर जाते वक्त उसका सिर रेलिंग में फंस गया. चोर थोड़ी बहुत देर नहीं बल्कि पूरे 3 घंटे तक रेलिंग में अटका रहा.
चोरी करने के लिए चोर कई तरीके अपनाते हैं लेकिन किसी चोर के लिए सबसे बुरा क्या हो सकता है? जब वो चोरी करने जाए और ऐसी स्थिति में पड़ जाए कि वहां से निकल ही न पाए और पकड़ा जाए. ठीक बिल्कुल ऐसा ही वाकया मैक्सिको में हुआ. (Photos: videograb of @tiangularn) दरअसल, डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी करने के इरादे से एक चोर घर के अंदर घुस रहा था लेकिन अंदर जाते वक्त उसका सिर रेलिंग में फंस गया. चोर थोड़ी बहुत देर नहीं बल्कि पूरे 3 घंटे तक रेलिंग में अटका रहा. आस पास के रहने वालों ने बताया कि वो चोर को काफी देर से चोर को उस रेलिंग से निकलने का प्रयास करते देख रहे थे और इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया. इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर कटर से उस रेलिंग को काटा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










